Tuesday, June 23, 2026
Home Slider कोरोना वायरस का इफेक्ट : बिना दर्शक के होंगे कई आयोजन

कोरोना वायरस का इफेक्ट : बिना दर्शक के होंगे कई आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को सभी खेल महासंघों से कहा है कि कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वे यह सुनिश्चित करें कि देश में होने वाले किसी भी खेल आयोजन के लिए दर्शकों को न आमंत्रित किया जाए।

इस घोषणा के बाद कई खेल संगठनों ने भी अपने-अपने निर्देश जारी कर दिये हैं। बीसीसीआई ने जारी निर्देश में कहा गया है कि लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेला जाने वाला बिना दर्शक के होगा। दर्शकों के पैसे लौटाये जायेंगे। राजकोट में चल रहे रणजी फाइनल मुकाबले के अंतिम दिन दर्शकों की इंट्री बंद होगी।

इधर अनअकेडमी रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज के सभी शेयर धारकों-द प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (पीएमजी), वायाकॉम 18, बुकमाईशो, डीएनए एंटरटेनमेंट और मैजेस्टिक लीजेंड्स स्पोट्र्स प्राइवेट लिमिटेड ने यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में 13 मार्च से शुरू होने वाले सीरीज के बाकी मैचों को बंद दरवाजों के बीच बिना दर्शकों के ही आयोजित कराने का फैसला किया है।

दर्शकों के बिना ही बंद दरवाजों में होगा आईएसएल फाइनल
फातोर्दा। दो बार की चैंपियन एटीके और चेन्नइयन एफसी के बीच शनिवार को यहां जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में खेले जाने वाला हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन का फाइनल मैच दर्शकों के बिना ही बंद दरवाजों के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email