पटना, 16 मई। मेजबान गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में 16 मई यानी शनिवार को संपन्न आमंत्रण अंतर विद्यालय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक विद्यालय राजेंद्रनगर और उमावि बाढ़ ने खिताब अपने नाम किया।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर,पटना ने मेजबान गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल दानापुर को 35-26,35-28 से पराजित कर विजेता बना जबकि बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा,बाढ़ ने मेजबान गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल को 35-27,35-29 से पराजित कर विजेता का खिताब प्राप्त किया।
बालक वर्ग में फाउंडेशन एकेडमी आईआईटी कैम्पस बिहटा व मिलर हाई स्कूल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान एवं बालिका वर्ग में आइडियल पब्लिक स्कूल दीघा व धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दानापुर को संयुक्त रूप तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
बालक वर्ग में विजेता टीम राजकीय बालक विद्यालय राजेंद्र नगर की ओर से अंकित, मुकेश, दीपक, राजा, उत्सव ने व उपविजेता टीम गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल की ओर से कृष राज,फारूक आदिल,रिक्की राज,प्रियांशु, राजवीर ने एवं बालिका वर्ग में विजेता टीम राजकीय उमावि बाढ़ की ओर से स्नेहा,लक्ष्मी,कोमल,तन्वी,सलोनी ने एवं उपविजेता टीम गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल की ओर से लावण्या सिंह, प्रज्ञा, निशा,नंदिका सुभि,आलिया सुल्ताना ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मैच के उपरांत विजेता व उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद मोटिवेशनल स्पीकर डॉ.राजीव सिंह, विशिष्ट अतिथि अंचलाधिकारी दानापुर चंदन कुमार, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ -सह- उपाध्यक्ष, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ डॉ. सुनील कुमार सिंह,बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता,जमालपुरा पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने किया।
अध्यक्षता बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया। अतिथियों का स्वागत गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ संजीव वर्मा,प्राचार्या आकांक्षा अन्नी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव श्रीमोद पाठक ने किया। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव राकेश रंजन, सदस्य शिव नारायण पाल,संजीव कुमार पोद्दार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक राजीव रंजन,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार,तकनीकी पदाधिकारी सतीश कुमार, मोनू कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।