Saturday, May 16, 2026
Home BCA Shyamal Sinha U16 One Day Trophy भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

क्वार्टरफाइनल में कटिहार को 200 रन के भारी अंतर से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 16 मई। भोजपुर ने श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
स्थानीय जानकी स्टेडियम में खेले गए अंतिम व चौथे क्वार्टरफाइनल में भोजपुर ने कटिहार को 200 रन के भारी अंतर से पराजित किया। सेमीफाइनल में भोजपुर का मुकाबला गोपालगंज से होगा।

टॉस भोजपुर ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भोजपुर की शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर आकाश मात्र 4 रन बना कर पवेलियन लौट गए। आकाश की जगह आये नमन कुमार सिंह भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद सलामी बैटर अवनीश कुमार को आरुष तिवारी का पूरा साथ मिला। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के बीच 122 रन की बड़ी साझेदारी हुई।

अवनीश कुमार के रूप में भोजपुर को तीसरा झटका लगा। अवनीश कुमार 103 गेंद में 8 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। इसके बाद अश्विनी कुमार, विश्वजीत गुप्ता और रौनक कुमार ने थोड़ा-थोड़ा योगदान दिया और भोजपुर का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा। अतिरिक्त 61 रन का इस स्कोर में बड़ा योगदान रहा।

भोजपुर की ओर से आरुष ने 103 गेंद में 6 चौका व 3 छक्का की मदद से 92 रन बनाये। अश्विनी ने 37, विश्वजीत ने 15 और रौनक कुमार ने 27 रन बनाये। कटिहार की ओर से मोहम्मद इरफान ने 3, आदित्य गुप्ता ने 2, रवि राज, सूरज शर्मा और आर्यन कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में रौनक, सुमित और विश्वजीत की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भोजपुर ने कटिहार को 31 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट कर दिया।कटिहार की ओर से सबसे ज्यादा 45 रन अदयंत मानविन ने बनाया। इसके अलावा निश्चल आनंद ने 15, शुभाशीष कुमार ने 23,मोहम्मद इरफान ने 12 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 12 रन बने।

रौनक और सुमित ने 3-3, विश्वजीत ने 2 और अश्विनी कुमार ने 1 विकेट चटकाये। भोजपुर के आरुष तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

भोजपुर : 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन, अवनीश कुमार 75, आरुष कुमार 92, अश्विनी कुमार 37, विश्वजीत गुप्ता 15, रौनक कुमार 27, अतिरिक्त 61, आदित्य गुप्ता 2/57, रवि राज 1/27, सूरज शर्मा 1/58, आर्यन कुमार 1/48, मोहम्मद इरफान 3/69

कटिहार : 31 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट, अदयंत मानविक 45, निश्चल आनंद 15, शुभाशीष कुमार 23, मोहम्मद इरफान 20, अतिरिक्त 12, रौनक 3/20, अश्चिनी कुमार 1/22, विश्वजीत गुप्ता 2/21, सुमित कुमार 3/14

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights