Sunday, February 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट IND vs ENG : भारतीय U-19 टीम में बिहार के वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह

IND vs ENG : भारतीय U-19 टीम में बिहार के वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह

इंग्लैंड दौरे पर जायेगी भारतीय टीम, आयुष म्हात्रे को टीम की कमान

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है। इसी महीने भारतीय अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड दौरे पर जायेगी। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय अंडर-19 टीम टीम की घोषणा कर दी गई है।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है, जिन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंदों में शतक जमाया था। यह आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है।

बीसीसीआई ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि, “जूनियर क्रिकेट समिति ने 24 जून से 23 जुलाई, 2025 तक इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का चयन किया है। इस दौरे में 50 ओवर का अभ्यास मैच, पांच वनडे मैच और दो टेस्ट मैच शामिल हैं।

टीम : आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, और अनमोलजीत सिंह जैसे खिलाड़ी हैं। स्टैंडबाय खिलाड़ियों में नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, और अलंकृत रापोल।

शेड्यूल इस प्रकार है

24 जून : 50 ओवर का वार्म-अप मैच
27 जून : पहला वनडे
30 जून : दूसरा वनडे
2 जुलाई : तीसरा वनडे
5 जुलाई : चौथा वनडे
7 जुलाई : पांचवां वनडे
12 से 15 जुलाई : पहला मल्टी-डे मैच
20 से 23 जुलाई : दूसरा मल्टी-डे मैच

भारत की पुरुष सीनियर क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। वहां पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई जल्द ही इसकी टीम भी घोषित करेगा। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद नए कप्तान पर चर्चा जारी है। सबसे आगे जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल के नाम हैं। खबर है कि बीसीसीआई प्लेऑफ से पहले ही टीम का ऐलान कर सकती है।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights