फर्स्ट ओवर 50’s टी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग 26 अप्रैल यानी शुक्रवार से जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में शुरू हो गया। यह वेटरन इंडिया क्रिकेट फाउंडेशन (VCI) द्वारा पंजीकृत टूर्नामेंट है। यह 50 से अधिक उम्र के सेवानिवृत्त क्रिकेटरों के लिए पूर्वी क्षेत्र में ईस्ट जोन क्रिकेट लीजेंड्स (ईजेडसीएल) की नई पहल है।
पहला मैच
ईस्टर्न पैंथर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ईस्टर्न टाइगर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाये। जवाब में ईस्टर्न पैंथर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। ईस्टर्न टाइगर्स ने यह मैच 13 रन से जीत लिया।
स्कोर
ईस्टर्न टाइगर्स : 20 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन, मानस चक्रवर्ती 19, सुभाष सिंह 39, प्रशांत 33, जी एस आर मूर्ति नाबाद 30, भोला प्रसाद नाबाद 12 रन, ईस्टर्न पैंथर्स की ओर से आशीष, प्रसन्ना और घनश्याम ने 18, 18 और 12 रन देकर एक-एक विकेट लिया।
ईस्टर्न पैंथर्स : 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन, आलोक कुमार 28, घनश्याम 18, गुरुमीत सिंह राव 52 और सुबासिस दास 19, ईस्टर्न टाइगर्स से जीएसआर मूर्ति ने 20 रन देकर 2, रमेश, भास्कर, पी साहू और के चन्द्रशेखर ने 1-1 विकेट लिया।



दूसरा मैच
ईस्टर्न लेपर्ड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ईस्टर्न लेपर्ड्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन बनाए। अजय गौतम ने 48, अनुज सिंह ने 34, राहुल ने 31, एमएन दीक्षित ने नाबाद 20 और सुमंत ने 17 रन बनाये। ईस्टर्न लॉयन की ओर
वीरेंद्र सिन्हा और बिनोद कुमार ने 1-1 विकेट लिया.

जवाब में ईस्टर्न लायंस 16 ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गई। कमल ने 52 और शंभू पुरी ने 10 रन बनाये। ईस्टर्न लेपर्ड्स की ओर से मुकेश कुमार ने 11 रन देकर 3 विकेट चटका अपनी हैट्रिक जमाई। संजय, पाला और अजय ने 6, 7 और 5 रन देकर 2-2 विकेट लिए। ईस्टर्न लेपर्ड्स ने यह मैच 83 रन से जीत लिया।
सुबह पूर्व बिहार रणजी क्रिकेटर वी जानकीराम और मनोज यादव के साथ जेएससीए के आजीवन सदस्य उल्हास साने ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त मैच का उद्घाटन किया। के वी श्रीनिवासन, महेश झा और पी. साहू कैप्टन ने अतिथियों को वीसीआई कैप और टी शर्ट प्रदान की।