Wednesday, January 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament : दरभंगा के त्रिपुरारी केशव का शतक

BCA Senior Men’s Cricket Tournament : दरभंगा के त्रिपुरारी केशव का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

सोनपुर, 24 अप्रैल। बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत स्थानीय रेलवे स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दरभंगा ने मधुबनी को 176 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

टॉस दरभंगा ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 45 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाये। दरभंगा की ओर से त्रिपुरारी केशव ने 105, अल्तमिश 66, भसावन भारद्वाज ने 21, सुभाष चंद्रा ने नाबाद 44 रन बनाये।
मधुबनी की ओर अरविंद कुमार ने 2, आदित्य राज ने 3 विकेट चटकाये।

जवाब में मधुबनी की ओर 30.5 ओवर में 90 रन पर ऑल आउट हो गई। आयुष आनंद 22, आदित्य राज ने 19 रन बनाये।

दरभंगा की ओर से सुभाष चंद्रा ने 1, जहांगीर आलम ने 3, मयंक कुमार ने 3, मनीष कुमार ने 1, अनुराग राय ने 1, त्रिपुरारी केशल ने 1 विकेट चटकाये। त्रिपुरारी केशव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी अरुण कुमार के हाथों प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

दरभंगा : 45 ओवर में 7 विकेट पर 266 रन, त्रिपुरारी केशव 105, अल्तमिश 66, भसावन भारद्वाज 91, सुभाष चंद्रा नाबाद 44, अरविंद 2/51, अरुण कुमार 1/44, आदित्य राज 3/39

मधुबनी : 30.5 ओवर में 90 रन पर ऑल आउट आयुष आनंद 22, आदित्य राज 19, अतिरिक्त 16, सुभाष चंद्रा 1/19, जहांगीर आलम 3/23, मयंक कुमार 3/29, मनीष 1/6, अनुराग राय 1/5, त्रिपुरारी 1/1

इसे भी पढ़ें

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन बी : शिवहर ने सीतामढ़ी को हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन सी : औरंगाबाद ने रोहतास को हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament : शेखपुरा पर नालंदा की ‘किंग्स’ साइज जीत

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन एफ : मधेपुरा ने सुपौल को 19 रन से हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament : बेगूसराय के अतुल प्रकाश का शतक, बांका हारा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights