Sunday, May 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन बी : शिवहर ने सीतामढ़ी को हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन बी : शिवहर ने सीतामढ़ी को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 24 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के जोन बी में 24 अप्रैल यानी बुधवार को खेले गए मैच में शिवहर ने सीतामढ़ी को 34 रन हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की और पूर्ण अंक हासिल किया।

स्थानीय एन आई सी ए कपरपुरा के खेल मैदान में खेले गए इस मुकाबले में शिवहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में सभी विकेट खोकर 221 रन बनाए। आदित्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन, राजकुमार ने 47, विनायक ने 45 एवं आकाश कुमार ने 22 रनों की उपयोगी पारी अपनी टीम के लिए खेली।

सीतामढ़ी की तरफ से रोहित उपाध्याय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं विपुल कृष्णा ने दो, माधव ने एक प्रियांशु ने एक एवं सचिन ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी सीतामढ़ी की पूरी टीम 48 ओवर में सभी विकेट होकर 187 रन ही बना पाई। सीतामढ़ी की तरफ से मुकेश ने 48, प्रियांशु ने 47, मृत्युंजय ने 21, के के श्रीवास्तव ने 24 एवं साहब अली ने 22 रन बनाए।

गेंदबाजी में शिवहर की तरफ से पुष्कल ने चार, कृष्णा ने तीन, राजकुमार यादव ने दो एवं संजय भास्कर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी शिवहर के जिला प्रभारी हरिमोहन चौधरी ने विजेता टीम के आदित्य को मैन ऑफ द मैच के रूप में पुरस्कृत किया। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, रत्नदीप आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन सी : औरंगाबाद ने रोहतास को हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament : शेखपुरा पर नालंदा की ‘किंग्स’ साइज जीत

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन एफ : मधेपुरा ने सुपौल को 19 रन से हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament : बेगूसराय के अतुल प्रकाश का शतक, बांका हारा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights