Monday, February 2, 2026
Home बिहारफुटबॉल संतोष कुमार सिंह बने एआईएफएफ के टेक्निकल समिति के सदस्य

संतोष कुमार सिंह बने एआईएफएफ के टेक्निकल समिति के सदस्य

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 फरवरी। पूर्व संतोष ट्रॉफी फुटबॉल खिलाड़ी और बिहार फुटबॉल कोच संतोष कुमार सिंह को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ टेक्निकल समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।

यह जानकारी देते हुए बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के एक्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग में संतोष कुमार (सीएजी भारत और बिहार फुटबॉल कोच) को अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन टेक्निकल कमेटी के सदस्य नियुक्त किया गया।

बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, पटना फुटबॉल संघ के रामईश्वर प्रसाद यादव उर्फ साधु गोप, पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार, बिहार फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ इंतजार उल हक, बिहार फुटबॉल संघ के नौशाद अहमद, सत्येंद्र कुमार, पंकज सोमवंशी,असगर हुसैन एवं बिहार फुटबॉल के सभी सदस्यों हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights