रांची, 3 अक्टूबर। नीदरलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय अंडर-17 पुरुष और महिला टीमों की घोषणा हॉकी इंडिया के द्वार कर दी गई है। टीम वहां 9 से 16 अक्टूबर 2023 तक खेलेगी।
इस टीम में झारखंड के महिला वर्ग में तीन और पुरुष वर्ग में दो खिलाड़ी है। पुरुष वर्ग में झारखंड के घुरण लोहरा और रोहित तिर्की तथा महिला वर्ग में स्वीटी डुंगडुंग,पार्वती टोपनो और रजनी केरकेट्टा को शामिल किया गया है।
हॉकी इंडिया के द्वारा यह पहला अवसर है जब भारत की कोई सबजूनियर टीम विदेशी दौरे पर जा रही है। हॉकी झारखंड ने कहा कि भोलानाथ सिंह के हॉकी इंडिया का महासचिव का पद ग्रहण करने के बाद हॉकी को ग्रास रूट से आगे बढ़ाने के लिए हॉकी इंडिया ने अब सब जूनियर स्तर से ही कैंप लगाकर उनके प्रोत्साहन के लिए उन्हे विदेश दौरे पर खेलने के लिए भेज रही है। हॉकी इंडिया के इस कदम से भारतीय में हॉकी विकास और तेजी के साथ होगा।