Saturday, May 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला क्रिकेट संघ चुनाव : छह पदों के लिए अभी 7 उम्मीदवार मैदान में

पटना जिला क्रिकेट संघ चुनाव : छह पदों के लिए अभी 7 उम्मीदवार मैदान में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार के हस्ताक्षर से पटना जिला में क्रिकेट संचालन व चुनाव कराने के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा कराये जा रहे पटना जिला क्रिकेट संघ के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद 6 पदों के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में अभी डटे हैं। तदर्थ समिति के संयोजक प्रवीण कुमार प्राणवीर द्वारा चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी के हवाले से जारी किये प्रेस रिलीज के अनुसार 3 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र त्रुटियों के कारण रद्द किए गए। चुनाव पदाधिकारी अरविंद कुमार चौधरी के सूचना के अनुसार
6 पदों के विरुद्ध 7 नामांकन पत्र वैध पाया गया है।
अध्यक्ष -प्रवीण कुमार प्रणवीर
उपाध्यक्ष- प्रेम बल्लभ सहाय
सचिव-सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित
कोषाध्यक्ष- दिलीप कुमार गुप्ता एवं सुनील पासवान
संयुक्त सचिव- सुनील कुमार
क्लब प्रतिनिधि- अमित कुमार
5 जुलाई को उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की तिथि है। 6 जुलाई को उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी। 9 जुलाई को आम सभा और चुनाव निर्धारित है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights