Wednesday, February 4, 2026
Home Slider 35 वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स : दूसरे दिन झारखंड को मिले कुल 3 पदक

35 वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स : दूसरे दिन झारखंड को मिले कुल 3 पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। गुंटूर (आंध्रप्रदेश) में 2 नवंबर से 6 नवंबर तक चल रही 35वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड को 3 पदक प्राप्त हुए हैं जिसमें अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग में रांची डे बोर्डिंग होटवार के प्रशिक्षु रामचंद्र सांगा ने 48.87 सेकेंड समय निकालते हुए कांस्य पदक हासिल किया। बालक वर्ग अंडर-14 वर्ष 100 मीटर में जेएसएसपीएस के प्रशिक्षु दीपक टोप्पो ने 11.63 सेकंड समय निकालते हुए रजत पदक हासिल किया और साथ में बालिका वर्ग अंडर 14 वर्ष लंबी कूद में डे बोर्डिंग एथलेटिक सेंटर साहिबगंज की हुस्नारा प्रवीण 4.92 मीटर कूद कर कांस्य पदक हासिल किया।

पदक प्राप्त इन सभी एथलीट को झारखंड सरकार खेल विभाग के निदेशक अनिल कुमार सिंह, खेल समन्वयक उमा जयसवाल,देवेन्द्र सिंह एवं सभी पदाधिकारी, जेएसएसपी के सभी पदाधिकारी एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी0डी0 सिंह,एस के पांडेय, सिकंदर महतो,आशिष झा,प्रभाकर वर्मा, शशांक भूषण सिंह एवं संघ के सभी पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक विनोद कुमार सिंह,अरविंद कुमार, संजय घोष,आशु भाटिया,योगेश प्रसाद एवम प्रभात रंजन तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights