Tuesday, June 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट FIRST T-20 D L SINGH PRIZE MONEY TOURNAMENT में जोम्बी हिटर्स की शानदार जीत

FIRST T-20 D L SINGH PRIZE MONEY TOURNAMENT में जोम्बी हिटर्स की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 नवंबर। प्रतीक सिन्हा (4 विकेट) और स्वराज राठौर (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर जोम्बी हिटर्स ने फर्स्ट टी20 डीएल सिंह प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट FIRST T-20 D L SINGH PRIZE MONEY TOURNAMENT में शानदार जीत दर्ज कर अपने अभियान की शुरुआत की। जोम्बी हिटर्स ने अल्फा क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराया।


सदीसोपुर के डीएल सिंह क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में जोम्बी हिटर्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। अल्फा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 16.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाये। जवाब में जोम्बी हिटर्स के बल्लेबाजों ने टीम के नाम के मुताबिक बैटिंग करते हुए 9.1 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। प्रतीक सिन्हा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
अल्फा क्रिकेट एकेडमी : 16.4 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट अनुकूल 21,अमर कुमार नाबाद 13, धीरज सिंह 10 प्रतीक सिन्हा 4/21, स्वराज राठौर 3/12, अमित राज 1/17
जोम्बी हिटर्स : 9.3 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन,अभिषेक कुमार नाबाद 33, विकास कृष्णा नाबाद 25, अतिरिक्त 25,संस्कार 1/19

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email