मुजफ्फरपुर के ETC के मैदान पर डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में कराए जा रहे सांसद लीजेंड्स T20 कप 2022 में जी लिट्रा ने सेंट्रल बैंक को तथा डीएवी टीचर्स ने बैंक ऑफ इंडिया को हराया। आज सुबह के मैच में सेंट्रल बैंक ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
20 ओवर में जी. लिट्रा की टीम 221 रन का लक्ष्य सेंट्रल बैंक को दिया जिसमें विनोद ने शानदार 96 रनों की पारी खेली तथा राणा ने भी अर्धशतक लगाया तथा 62 रन बनाए। गेंदबाजी में आशीष को 3 विकेट तथा राजीव 2 विकेट सेंट्रल बैंक की ओर से लिये।
जवाब में सेंट्रल बैंक के दुर्गेश के शानदार 73 रनों की पारी के बावजूद 16 रनों से हार गई। पंकज ने 37 रनों का योगदान दिया। जी. लिट्रा के विनोद को मैन ऑफ द मैच मिला। वहीं दूसरे मैच में डी.ए.वी टीचर्स की टीम ने बैंक ऑफ इंडिया को 44 रनों से हराया। डी.ए.वी की टीम
पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन का लक्ष्य दिया। विक्की ने 31 रन, शंकर ने 29 रन बनाए। बैंक ऑफ इंडिया के अरविंद को 3 विकेट मिला। मोनू्, रवि तथा रामानुज को एक-एक विकेट मिला। जवाब में बैंक ऑफ इंडिया की टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई। शशांक ने 33 रन बनाए। डीएवी की ओर से सर्वेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।