Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट वाईसीसी challenger trophy क्रिकेट टूर्नामेंट 25 अप्रैल से पटना में

वाईसीसी challenger trophy क्रिकेट टूर्नामेंट 25 अप्रैल से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 अप्रैल। वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के तत्वावधान में आगामी 25 अप्रैल से वाईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी एकेडमी के हेड कोच संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मैच सफेद गेंद से 30-30 ओवरों का खेला जायेगा। प्रतिदिन एक-एक मैच का आयोजन होगा। खिलाड़ी कलर ड्रेस पहनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार और फाइनल के बाद विशेष पुरस्कार समारोह आयोजित किया जायेगा। इस टूर्नामेंट में छह टीमें वाईसीसी ब्लू, वाईसीसी पिंक, वाईसीसी येलो, वाईसीसी व्हाइट, वाईसीसी ग्रीन और वाईसीसी रेड खेलेंगी। कोच संतोष कुमार ने बताया कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा अग्रणी रहने वाले रत्नाकर विद्यापीठ के निदेशक एसएस चौबे की ओर इस टूर्नामेंट में सहयोग किया जा रहा है जिसका हम सभी आभारी हैं।

इसे भी पढ़ें

BCA Senior Men’s Cricket Tournament पूल सी : कैमूर की जीत में चमके गुपिल व धनेश

BCA Senior Men’s Cricket Tournament में बांका ने लखीसराय को 19 रन से हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन एफ : सुपौल से हारा किशनगंज

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन डी : रनों की बरसात में अरवल पर भारी पड़ा नवादा

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन बी : शिवहर से हारा पूर्वी चंपारण

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन ई : दरभंगा ने खगड़िया को हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन ए : वैशाली पर गोपालगंज की बंपर जीत

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.