Tuesday, June 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट मसौढ़ी प्रीमियर लीग में विराट सीसी और जहानाबाद सीसी विजयी

मसौढ़ी प्रीमियर लीग में विराट सीसी और जहानाबाद सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मसौढ़ी प्रीमीयर लीग 3 का चौथा मैच आज खुशी क्रिकेट एकेडमी पटना और विराट क्रिकेट क्लब रसलपुर गया के बीच खेला गया। विराट क्रिकेट क्लब रसलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।

विराट क्रिकेट क्लब की ओर से आशीष ने सर्वाधिक 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जवाब में खुशी क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 106 रन बना सके। खुशी क्रिकेट एकेडमी की ओर से चंदन ने सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली। आशीष को बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिन का दूसरा मैच जहानाबाद क्रिकेट एकेडमी और राणा क्रिकेट एकेडमी पटना के बीच खेला गया जिसमें राणा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंचन शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 15 ओवर में 77 रनों पर सिमट गई।

जवाब में जहानाबाद की टीम हिमांशु शर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बदौलत मात्र 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर है 80 रन बनाकर मैच आसानी से 6 विकेट से जीत लिया। कंचन शर्मा को शानदार गेंदबाजी के लिए जहानाबाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्य्क्ष विश्वास कुमार के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड
विराट क्रिकेट क्लब रसलपुर, गया:-181/7 (18.4) ओवर्स
आशीष:- 77 रन (54 गेंद)
मोहित:- 40 रन (19 गेंद)

विकास:- 3 ओवर्स 22 रन 2 विकेट

खुशी क्रिकेट एकडेमी, पटना:- 106/9 (19ओवर्स)
चन्दन:- 34 रन (23गेंद)

उत्तम:- 4 ओवर्स 22 रन 4 विकेट

मैन ऑफ दी मैच:- आशीष

संछिप्त स्कोरकार्ड:- राणा क्रिकेट एकडेमी:- 77/10 (15.1ओवर्स)
दीपक राज:- 20 रन (12 गेंद)

कंचन शर्मा:- 4 ओवर्स 19 रन 4 विकेट

जहानाबाद क्रिकेट एकेडेमी:- 80/4 (8.2 ओवर्स)
हिमांशु शर्मा:- 53 रन (26 गेंद) नाबाद

रबिन्द्र नाथ सरकार:- 2 ओवर्स 10 रन 2 विकेट

मैन ऑफ दी मैच:- कंचन शर्मा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email