Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट VIJAY HAZARE TROPHY में बिहार की पराजय से शुरुआत

VIJAY HAZARE TROPHY में बिहार की पराजय से शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 दिसंबर। विजय हजारे ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की शुरुआत पराजय के साथ हुई। मध्यप्रदेश ने बिहार को छह विकेट से हराया। मध्यप्रदेश ने इस सत्र में यह लगातार तीसरी हार है। रणजी ट्रॉफी और मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 के बाद विजय हजारे ट्रॉफी वनडे में बिहार को मध्यप्रदेश से हार मिली।

हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप ई के इस मुकाबले में बिहार ने पहले खेलते हुए 46.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाये। मध्यप्रदेश ने 197 रन के लक्ष्य को 25.1 ओवर में चार विकेट पर 197 रन बना कर हासिल कर लिया। मध्यप्रदेश के हर्ष गावली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बिहार का अगला मैच त्रिपुरा के खिलाफ 23 दिसंबर को खेला जायेगा।

बिहार बैटिंग

टॉस मध्यप्रदेश ने जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बिहार की शुरुआत खराब रही। 4 रन पर पहला और दूसरा विकेट गिर गया। इसके बाद 33 रन पर तीसरा और 37 रन पर चौथा विकेट। विकेटों के पतझड़ में थोड़ा विराम सकीबुल गणि और रिषभ राज के बीच 24, विपिन सौरभ व सकीबुल गणि के बीच 63 और राघवेंद्र प्रताप और बिपिन सौरभ के बीच 43 रन की साझेदारी से लगी और बिहार की टीम 46.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 का स्कोर बनाने में सफल हुई।

बिहार की ओर से उपकप्तान बिपिन सौरभ ने 54 गेंद में 2 चौका व 4 छक्का की मदद से 50, कप्तान सकीबुल गणि ने 62 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 48, राघवेंद्र प्रताप ने 43 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 32 रन बनाये। इसके अलावा रिषभ राज ने 15, सचिन कुमार सिंह ने 15, हिमाशु सिंह ने 15 रन की पारी खेली।
पीयूष कुमार सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। एशिया कप अंडर-19 में धमाका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़े फॉरमेट के मैच में फेल हुए और मात्र 4 रन ही बना सके। हर्ष राज ने 2, नवाज खान ने 7 रन बनाये। मलय राज 1 रन बना कर नाबाद रहे।

मध्यप्रदेश बॉलिंग

मध्यप्रदेश की ओर से आवेश खान ने 21 रन देकर 3, आर्यन पांडेय ने 32 रन देकर 2, वेंकटेश अय्यर ने 37 रन देकर 1, कुलवंत खेजोरोलिया ने 40 रन देकर 2, कुमार कार्तिकेय सिंह ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

मध्यप्रदेश बैटिंग

197 रन के लक्ष्य को मध्यप्रदेश ने हर्ष गावली (83 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (55 रन) के अर्धशतकों की मदद से 25.1 ओवर में चार विकेट पर 197 रन बना कर हासिल कर लिया।

हर्ष गावली ने 63 गेंद में 11 चौका व 1 छक्का की मदद से 83, रजत पाटीदार ने 33 गेंद में 4 चौका व 3 छक्का की मदद से 55 रन बनाये। इसके अलावा सुभ्रांशु सेनापति ने 15, शुभम शर्मा ने 14, वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 18, हरप्रीत सिंह भाटिया ने नाबाद 3 रन बनाये।

बिहार बॉलिंग

बिहार की ओर से मलय राज ने 5 ओवर में 38 रन देकर 1, हिमांशु सिंह ने 5 ओवर में 52 रन देकर 1 और नवाज खान ने 6 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights