Friday, May 2, 2025
Home बिहारअन्य खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला वेटलिफ्टिंग में यूपी की सोनम ने जीता स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला वेटलिफ्टिंग में यूपी की सोनम ने जीता स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय पाटिलपुत्र खेल परिसर में चल रहे खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट के 59 किलोग्राम सीनियर वर्ग का स्वर्ण पदक यूपी के सोनम सिंह ने जीता। सोनम सिंह ने स्नैच में 78 और क्लीन जर्क में 97 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 175 किलोग्राम वजन उठाया। इस स्पर्धा का रजत हरियाणा की स्नेहा (स्नैच-78 किलो, क्लीन एंड जर्क-93 किलो, कुल-171 किलो) ने जीता। कांस्य पदक अरुणाचल प्रदेश की बालो यालम (स्नैच-72 किलो, क्लीन एंड जर्क-98 किलो, कुल-170 किलो) ने जीता।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

जूनियर वर्ग में भी यूपी के सोनम सिंह का जलवा रहा। सोनम सिंह के 59 किलोग्राम का स्वर्ण पदक जीता। सोनम ने स्नैच में 78, क्लीन एंड जर्क में 97 वजन उठाया। इस स्पर्धा का रजत पदक अरुणाचल प्रदेश की बालो यालम (स्नैच-72 किलो, क्लीन एंड जर्क-98 किलो, कुल-170 किलो) ने जीता जबकि कांस्य पदक हरियाणा की सोनाक्षी (स्नैच-76 किलो, क्लीन एंड जर्क-92 किलो, कुल-168 किलो) ने जीता।

यूथ वर्ग में हरियाणा की सोनाक्षी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोनाक्षी ने (स्नैच-76 किलो, क्लीन एंड जर्क-92 किलो, कुल-168 किलो वजन उठाया।
रजत पदक महाराष्ट्र की भूमिका मोहिते जबकि कांस्य पदक यूपी की शगुन राय ने जीती।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights