34 C
Patna
Saturday, April 20, 2024

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी में पंजाब ने हिमाचल को हराया

काकीनाडा। हॉकी पंजाब, उत्तर प्रदेश हॉकी और तमिलनाडु ने 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मंगलवार को अपने अपने मैचों में जीत दर्ज कर तीन अंक हासिल किये।

पूल एफ के मुकाबले में हॉकी पंजाब ने हॉकी हिमाचल को 2-0 से हराया। शालू मान ने 17वें और 58वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। पूल ई में दूसरे मैच में उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 3-2 से हराया। उत्तर प्रदेश हॉकी ने राखी राठौर 16वें मिनट पर और वर्तिका रावत 33वे और 59वें मिनट पर गोल किए जबकि आंध्र की लोलिता मैरी ने 39वे और गरलंका वरहालम्मा 47वें मिनट पर गोल कर हार जीत के अंतर को कम करने में अपना योगदान दिया।

दिन के आखिरी मुकाबले में पूल एच से तमिलनाडु की हॉकी यूनिट ने ले पुडुचेरी हॉकी के खिलाफ 3-0 से एकतरफा जीत हासिल की। तमिलनाडु की ओर से प्रियंगा एस , जननी और प्लेयर ऑफ द मैच एस सोनिया ने गोल दागे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights