रांची, 24 अगस्त। स्थानीय गणपत राय इनडोर स्टेडियम खेलगांव में रविवार को अंडर-23 सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता- 2025 का भव्य समापन हुआ। यह प्रतियोगिता झारखंड राज्य कुश्ती संघ के द्वारा एवं खेल निदेशालय झारखंड के सहयोग से की गई थी। प्रतियोगिता के आखिरी दिन ग्रीको रोमन शैली में झारखंड की झोली में एक कांस्य पदक आया। अभिषेक ने यह कांस्य पदक 60 किलोग्राम भार वर्ग में जीता।
समापन के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संस्थापक एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, विनोद तोमर, कंपटीशन डायरेक्टर बी एन प्रसूद, झारखंड कुश्ती संघ के पूर्व सहयोगी शिवकुमार सिंह एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के द्वारा खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट एवं टीम चैंपियनशिप प्रदान किया गया। इसके उपरांत झारखंड राज्य कुश्ती संघ एवं भारतीय कुश्ती संघ का ध्वजारोहण साथ में राष्ट्रीय गान के साथ प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया।
इस कुश्ती प्रतियोगिता में सभी राज्यों से कुल 850 कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
अयोजन को सफल बनाने में झारखंड कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार,विजय शंकर सिंह हजारीबाग कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं सचिव नवल कुमार वर्मा, महादेव उरांव अजीत भगत, निलेश कुमार साहू, युगल किशोर महतो,सुरेश नारायण चौधरी, राजीव रंजन,रणधीर कुमार, अनिल यादव, सत्यनारायण यादव, रामकिशोर टाना भगत, सत्यनारायण महली, यस्मिना खातून, मधु तिर्की, अविनाश कुमार,नरेंद्र कुमार,विकाश च्वयन मौजूद रहे।
इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने घोषणा की है कि इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहलवानों को आगामी अंडर-23 सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (अक्टूबर 2025, नोवी साद, सर्बिया) की तैयारी के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में आमंत्रित किया जाएगा।
इसके अलावा भारतीय कुश्ती संघ (WFI) चयन ट्रायल्स भी आयोजित करेगा, जिनमें केवल पदक विजेता ही भाग लेंगे। साथ ही जो पहलवान पहले से ही अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप और सीनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए चुने जा चुके हैं और अंडर-23 आयु वर्ग में आते हैं, वे भी ट्रायल्स में हिस्सा लेने के पात्र होंगे।
ग्रीको-रोमन शैली के परिणाम
55 किग्रा
स्वर्ण – ललित (एसएससीबी)
रजत – सिद्धनाथ (महाराष्ट्र)
कांस्य – हर्ष (दिल्ली)
कांस्य – मनीष (हरियाणा)
60 किग्रा
मोहित (हरियाणा)
कुनाल (चंडीगढ़)
विश्वजीत (महाराष्ट्र)
अभिषेक (झारखंड)
63 किग्रा
संदीप (हरियाणा)
सागर सिंह (एसएससीबी)
के. संजीवन (कर्नाटक)
विवेक (उत्तर प्रदेश)
67 किग्रा
सौरभ (उत्तर प्रदेश)
निशांत (SSCB)
राजबीर (पंजाब)
सतपाल सिंह (हरियाणा)
72 किग्रा
दिलप्रीत (पंजाब)
अनिल (हरियाणा)
हरीश (उत्तर प्रदेश)
महेश (मध्य प्रदेश)
77 किग्रा
सागर (दिल्ली)
अंकित (हरियाणा)
अमित कुमार (एसएससीबी)
सौरभ राणा (उत्तर प्रदेश)
82 किग्रा
सचिन (चंडीगढ़)
उमेश (हरियाणा)
सागर (उत्तराखंड)
नवीन पुनिया (दिल्ली)
87 किग्रा
रोहित (एसएससीबी)
विनय (महाराष्ट्र)
अभिषेक (मध्य प्रदेश)
सागर (हरियाणा)
97 किग्रा
अभिमन्यु (पंजाब)
योगेश (एसएससीबी)
विजेंद्र (दिल्ली)
अभिषेक (महाराष्ट्र)
130 किग्रा
जोगिंदर (हरियाणा)
प्रतीक (महाराष्ट्र)
जस्टीन सिद्धू (पंजाब)
सोनू (राजस्थान)
हरियाणा – 180 अंक
एसएससीबी – 139 अंक
महाराष्ट्र – 118 अंक