Tuesday, February 3, 2026
Home Slider सब जूनियर & कैडेट जूडो प्रतियोगिता में भोजपुर जिला के खिलाड़ी ने लहराया परचम

सब जूनियर & कैडेट जूडो प्रतियोगिता में भोजपुर जिला के खिलाड़ी ने लहराया परचम

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार राज्य सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हिमालयान इंटरनेशनल स्कूल, मनेर, पटना में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि थे सांसद राम कृपाल यादव एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री माननीय डॉ आलोक रंजन झा थे।

इस दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता के अवसर पर मनेर के पूर्व विधायक प्रोफेसर सूर्यदेव त्यागी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राम उदय सिंह, सभी जिले के सचिव आदि मौजूद रहे।

बिहार प्रदेश के 38 जिलों के चयनित लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से भोजपुर जिला के भी खिलाड़ी है-
सब-जूनियर बालक : 60किलो-सुशांत कुमार चौधरी(स्वर्ण पदक)
कैडेट बालिका : 52 किलो-श्वेता पांडे(स्वर्ण पदक)
कैडेट बालक : 55किलो-रोहित राज(रजत पदक), 73किलो-विनय तिवारी (कांस्य पदक), 81किलो-लक्ष्मीपति बालाजी(रजत पदक), 90 किलो-देवराज मिश्रा(स्वर्ण पदक)

इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 07 से 13 नवंबर तक चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के जीत की बधाई अरुण कुमार सिंह प्राचार्य डी ए भी पब्लिक धनुपुरा , भोजपुर स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, भोजपुर जिला जूड़ो एकादमी के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार, उपाध्यक्ष रामदिनेश, सचिव रजनिश पाण्डेय ने खिलाड़ियों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नीरज कुमार सिंह, भोजपुर तीरंदाजी एकादमी के कोच श्रीमन नारायण ओझा, जूडो कोच कुमार विजय ने भोजपुर के खिलाड़ी के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights