Sunday, February 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

परशुराय क्रिकेट क्लब की आसान जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 8 फरवरी। नालंदा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में नालंदा जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज स्थानीय एनसीए मैदान, बड़ी दरगाह (बिहारशरीफ) में हुआ। उद्घाटन मुकाबला क्रांतिकारी क्रिकेट क्लब नूरसराय और परशुराय क्रिकेट क्लब इस्लामपुर के बीच खेला गया, जिसमें परशुराय क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की।

क्रांतिकारी क्लब ने बनाए 168 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रांतिकारी क्रिकेट क्लब नूरसराय की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। टीम की ओर से लकी ने 53 रन की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि विराज यादव ने 19 रन बनाए। इसके अलावा रामवर्धन, उत्कर्ष और गुफरान ने 17-17 रन का योगदान दिया।

परशुराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में नीतीश कुमार ने 6 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि गौरव ने 6 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

गौरव का शतक, परशुराय ने 16 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परशुराय क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 16 ओवर 2 गेंद में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टीम की जीत में गौरव कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि सूरज ने 39 रन का योगदान दिया।

क्रांतिकारी क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में लकी कुमार ने 6 ओवर में 53 रन देकर 2 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच

शानदार शतकीय पारी के लिए परशुराय क्रिकेट क्लब के गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उद्घाटन मैच में उपस्थित पदाधिकारी

मैच के दौरान नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, पूर्व सीनियर क्रिकेटर एवं पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा अंकित राज, विकास, मयूरेश्वर, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंपायरिंग

मैच में अंपायरिंग की भूमिका सीनियर अंपायर परवेज़ मुस्तफा पप्पू और मनीष कुमार ने निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights