Monday, January 12, 2026
Home बिहारअन्य बिहार सबजूनियर ताइक्वांडो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

बिहार सबजूनियर ताइक्वांडो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम इंडोर हॉल में आयोजित है प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 जनवरी। आगामी 13 से 15 जनवरी तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली 39वीं राष्ट्रीय सबजूनियर क्योरूगी एवं 14वीं सबजूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम रवाना हो गई है। यह जानकारी बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही ने दी।

टीम को बिहार ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शशिवाला बदानी, महासचिव राजेश कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, संयुक्त सचिव नंदू कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र राय, कार्यकारिणी सदस्य कमल कुमार पटेल, धर्मेंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार समेत बिहार ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

सब-जूनियर बालक क्योरुगी : मयंक कुमार (अंडर 18 किग्रा), सत्यम कुमार (अंडर 21 किग्रा), आदित्य राज (अंडर 23 किग्रा), रौशन कुमार (अंडर 25 किग्रा), आदित्य राज (अंडर 27 किग्रा), अमित कुमार (अंडर 29 किग्रा), प्रीत गंधार्या (अंडर 32 किग्रा), जय कुमार (अंडर 35 किग्रा), रोहन कुमार (अंडर 38 किग्रा), जय पटेल (अंडर 41 किग्रा), अंकित राज (अंडर 44 किग्रा), नीतीश कुमार (अंडर 50 किग्रा), अंशुल आर्या (ओवर 50–60 किग्रा)।

सब-जूनियर बालिका क्योरुगी : रितिका कुमारी (अंडर 16 किग्रा), राखी कुमारी (अंडर 20 किग्रा), अनन्या (अंडर 22 किग्रा), साक्षी कुमारी (अंडर 24 किग्रा), रिमझिम कुमारी (अंडर 26 किग्रा), संध्या वर्मा (अंडर 29 किग्रा), अनुष्का कुमारी (अंडर 32 किग्रा), सुरुचि कुमारी (अंडर 35 किग्रा), पलक यादव (अंडर 38 किग्रा), महिमा शर्मा (अंडर 41 किग्रा), रिद्धि (अंडर 47 किग्रा), अनामिका कुमारी श्रीवास्तव (ओवर 47–57 किग्रा)।

सब-जूनियर बालक पूमसे : पीयूष कुमार (इंडिविजुअल), ग्रुप-आदर्श राज, अमित कुमार सिंह, रेयान्श आर्या।

सब-जूनियर बालिका पूमसे : काव्या कुमारी (इंडिविजुअल), ग्रुप-आद्विका कुमार, दृष्टि चावड़ा, शुभांजलि सिंह।

मिश्रित युगल : पीयूष कुमार और काव्या कुमारी।
प्रशिक्षक : विक्की कुमार शर्मा, मोहम्मद फुरकान, शिव भगवान पोद्दार। मैनेजर-अनन्या।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights