पटना, 11 जून। रिया सिंह (66 रन), एकता राज (68 रन), प्रतिभा सैनी (रिटायर हर्ट 58 रन) के अर्धशतकों व वैष्णवी सिंह (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टीम ए ने बीसीए वीमेंस अंडर-15 क्रिकेट ट्रॉफी BCA Girl’s U-15 One Day Trophy में टीम डी को 183 रन के भारी अंतर से पराजित किया। टीम ए की यह लगातार दूसरी जीत है।
राजेंद्रनगर स्थित शाखा मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस टीम डी ने जीता और टीम ए को बैटिंग का न्योता दिया। टीम ए के टॉप ऑडर के चार बैटरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित 35 ओवर में टीम का स्कोर 4 विकेट पर 320 रन तक पहुंचाया। इसमें अतिरिक्त 55 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
टीम ए की ओर से रिया सिंह ने 56 गेंद में 10 चौका व 3 छक्का की मदद से 66, एकता राज ने 80 गेंद में 12 चौका की मदद से 68, अक्षरा गुप्ता ने 27 गेंद में 5 चौका की मदद से 37 (रिटायर हर्ट) और प्रतिभा सैनी ने 29 गेंद में 8 चौका व 3 छक्का की मदद से 58 (रिटायर हर्ट) रन बनाये। अदिति राय ने नाबाद 17 रन बनाये।
साक्षी कुमारी,प्रिया कुमारी ने 1-1 जबकि चैताली रंजीत ने 2 विकेट चटकाये।
जवाब में टीम डी 25.2 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई। कुशमांदा मंगली ने 30,साक्षी कुमारी ने 35 रन बनाये। अतिरिक्त से 27 रन बने। वैष्णवी सिंह ने 2, कहकंशा परवीन ने 2 जबकि प्रतिभा सैनी व प्राची कुमारी ने 1-1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
टीम ए : 35 ओवर में चार विकेट पर 320 रन, रिया सिंह 66, एकता राज 68, अक्षरा गुप्ता रिटायर हर्ट 37, प्रतिभा सैनी रिटायर हर्ट 58, कुमार एश्वर्या 2, नेहा यादव 9, अदिति राय नाबाद 17, सलोनी कुमारी नाबाद 8, अतिरिक्त 55,साक्षी कुमारी 1/32, चैताली भगत 2/50, प्रिया कुमारी 1/97
टीम डी : 25.2 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट, अर्चना कुमारी 11, आदीश्री अग्रवाल 15, कुशमांडा मंगली 30, एंजेल 0, माही राज 1,ए जमाल 2,चैताली भगत 6, साक्षी कुमारी 35, स्नेहा प्रकाश 6,अन्वेषा सिनह 0, वर्षा उपाध्याय 4, अतिरिक्त 27,प्राची कुमारी 1/10, कहकशां परवीन 2/13, प्रतिभा सैनी 1/22, वैष्णवी सिंह 4/26


