नई दिल्ली, 25 सितंबर। 62वें सुब्रतो कप जूनियर गर्ल्स इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल गत चैंपियन झारखंड और पूर्व चैंपियन हरियाणा के बीच मंगलवार को खेला जायेगा।
डॉ बीआर अम्बेडकर स्टेडियम में शाम चार बजे खेले जाने वाले फाइनल का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्टस चैनल पर किया जायेगा। फाइनल में एयर मार्शल ऐपी सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, वायु सेना के उप प्रमुख मुख्य अतिथि होंगे।
गत चैंपियन सेंट पैट्रिक गुमला, झारखंड ने दूसरे सेमीफाइनल में होम मिशन स्कूल, आइजोल, मिजोरम को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। बिनीता होरो और अल्फा कंडुलना ने गोल किया। पहले सेमीफाइनल में जीएसएसएस अलखपुरा, भिवानी, हरियाणा ने स्कूल ऑफ साइंस, थौबल, मणिपुर को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
118
previous post