सुरेंद्र नारायण सिंह

दरभंगा, 10 सितंबर। खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के बैनर तले जिला प्रशासन दरभंगा की मेजबानी में स्थानीय बीएमपी-13 परिसर में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में दरभंगा ने गोपालगंज को 20 -4 से हराया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कमांडेंट रामानंद कुमार कौशल, बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, डीएसपी दिलीप झा, दरभंगा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, सुजाता कुमारी पान जिला परिषद सदस्य, परिमल (जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने पग चादर एवं पौध प्रदान कर किया। इस अवसर पर बिहार बाल भवन किलकारी की बालिकाओं के द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की गई।
किलकारी की बच्चियों को मुख्य अतिथि में विशेष रूप से सुंदर प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया सभी तकनीकी पदाधिकारी का भी चादर से सम्मान किया गया।











खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा की बेटियां देश की गौरव है और कबड्डी के मैदान में अगर यह अपना दमखम दिखती है तो निश्चित ही दैनिक जीवन में भी यह सफलता का एक प्रतीक है।
कुमार विजय सिंह ने अपने वक्तव्य में बिहार में कबड्डी के बढ़ रहे प्रचलन एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं की बिहार के हर गांव से कबड्डी के खिलाड़ी निकलेंगे।
दरभंगाज जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब बिहार की बेटियां राष्ट्रीय फलक पर अपना परचम लहराएंगे।
जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने राज्य स्तरीय अंदर-19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के संबंध में बताते हुए कहा कि यह 15 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने सभी तकनीकी पदाधिकारी का मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार चादर के साथ सम्मान किया।
इस प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आनंद शंकर तिवारी, राणा रणजीत सिंह, जयशंकर चौधरी, राजकुमार सिंह, अरुण कुमार, राजेश कुमार, नंदन कुमार मिश्रा, दीपक कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, रिंकू सिंह, श्वेता कुमारी, ज्योति कुमारी, मनु ओझा, वंदना कुमारी, सुभाष कुमार एवं अमित कुमार खेल के सफल संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा अधिकृत किए गए हैं।
इन्हीं के द्वारा राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए अंदर-19 बिहार बालिका की टीम का चयन किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनिधित्व शारीरिक शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं एवं वरीय खेल प्रशासक की जा रही है।
सर्व व्यवस्था प्रमुख हरिमोहन चौधरी को विशेष रूप से कमांडेंट में पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कबड्डी खिलाड़ी जिला परिषद प्रतिनिधि बबलू साहनी भी उपस्थित थे। निबंधन का कार्य मिथिलेश कुमार दास, अरुण ठाकुर एवं मंच संचालन रविंद्र कुमार सिंह (अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ने किया। मैदान की व्यवस्था देवनंदन झा, आशीष कुमार, भोजन की व्यवस्था हरिमोहन चौधरी, आवासन की व्यवस्था बलदेव मेहता, राजकुमार रमन, तकनीकी सहायता हेतु राकेश कुमार सिंह, मंच व्यवस्था हेतु फूलों यादव, प्रमाण पत्र लेखन रश्मि दास, कंचन कुमारी एवं खुशबू सुमन के द्वारा किया जा रहा है। उन्हें भी चादर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी कर्मी अपना दायित्व को निभा रहे हैं।