आरा, 17 जनवरी। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच का उद्घाटन शैलेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीता स्टार फ्रेंड्स के कप्तान ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्टार फ्रेंड्स ने 201 रन बनाये जिसमें हर्ष राज ने 55, पीयूष यादव ने 33 और आदित्य ने 42 रनों का योगदान किया।
राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विमलेश, निशांत और सूरज ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।
202 रन के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम 178 रन ही बना सकी और अपना मैच हार गई। राइजिंग स्टार की ओर से आतिश ने 57 गोविंद ने 17 रनों का योगदान दिया। स्टार फ्रेंड्स की ओर से अरुण ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए जबकि प्रभात और राम कुमार ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। आज के मैन ऑफ द मैच अरुण कुमार को कौशिक दुलार की ओर से संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने पुरस्कृत किया। आज के अंपायर परमजीत सिंह एवं कुणाल कुमार सिंह जबकि की स्कोर की भूमिका में रत्नेश नंदन मौजूद रहे कल का मैच भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू और क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।

