171
कुआलालंपुर, 25 मई। भारतीय स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत को रविवार यानी 25 मई को यहां मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। चीन के विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने श्रीकांत को सीधे सेटों में 21-11, 21-9 से पराजित किया।
हालांकि श्रीकांत का क्वालीफायर से शुरुआत करते हुए खिताबी मुकाबले तक का सफर शानदार रहा है। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत पिछले कुछ सत्र में खराब फॉर्म और फिटनेस के दौर से गुजर रहे थे। यह पिछले छह वर्षों में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर पर उनका पहला फाइनल मुकाबला था।
श्रीकांत का फाइनल में परफॉरमेंस उतना अच्छा नहीं रहा और मात्र 36 मिनट के अंदर ही दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से हार गये।
इस हार के बावजूद यह उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। वह इस महीने की शुरुआत में विश्व रैंकिंग में 82वें स्थान पर खिसक गये थे। उन्होंने शानदार कौशल से दुनिया को अपनी क्षमता का अहसास कराया।
श्रीकांत पिछली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर पर 2019 में इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। वह तब भी उपविजेता रहे थे। वह 2021 विश्व चैंपियनशिप में भी रजत पदक विजेता रहे थे।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।