Wednesday, January 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति khel samman samaroh से सम्मानित हुए खेल जगत की हस्तियां

लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति khel samman samaroh से सम्मानित हुए खेल जगत की हस्तियां

by Khel Dhaba
0 comment

अतिथियों ने कहा- खेल से समाज में एकता, भाईचारा और अनुशासन का होता है विकास
पटना, 17 मार्च। खेल से न केवल हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि यह एक विद्या है जो समाज में एकता, अनुशासन और भाईचारा का पैगाम देती है। खिलाड़ी की न कोई जाति होती है न कोई धर्म। सब एक समान। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहता है तो उसे खेल से जुड़ना चाहिए और आप सब खेल हस्तियां तो हमारे नायक हैं। हमें आप पर गर्व है और आज हम आप सबों को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ये बातें श्री राजपूत करणी सेना के शीर्ष संस्थापक स्व. लोकेंद्र सिंह कालवी की स्मृति व सेना के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति खेल सम्मान समारोह के अवसर मंचासीन अतिथियों ने कही।

इन सबों ने कहा कि खेल से अब न केवल यश व सम्मान पाया जाता है बल्कि अपने जिंदगी की आर्थिक कमियों को पूरा करता है। अब तो खिलाड़ियों पर उनके बेहतर प्रदर्शन के बाद धनों की वर्षा होती है। इसीलिए हमारी सभी अविभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को खेल से जोड़े।

राजधानी के श्रीराम खेल मैदान में आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्य के खेल पत्रकारों, खेल प्रोमोटर, महिला व पुरुष क्रिकेटरों के साथ अन्य खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल समेत अन्य क्षेत्रों के विकास और सुधार में अपनी भूमिका अदा करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इन सबों को श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन, प्रदेश संयोजक कुंवर रोहित राजपूत, प्रदेश मार्गदर्शन मण्डल जीवेश सिंह, प्रदेश संरक्षक अजय सिंह मरहौर, ज़िला संरक्षक पटना सतेन्द्र सिंह, प्रदेश संरक्षक पुष्पेन्द्र नारायण सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक चौहान, प्रदेश सचिव आदित्य राणा, तराणपुर मुखिया राजू सिंह, पार्षद मनेर विपुल सिंह, विशाल राणा, दिल सिंह, सात्विक सिंह,अंकित सिंह,अमन सिंह,विशाल सिंह,पृथ्वी सिंह,राहुल सिंह,हेमंत सिंह ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम् सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर श्री राजपूत करणी सेना के अधयक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि संस्था अपने शीर्ष संस्थापक की स्मृतियों को ताजा रखने के लिए और उनके आदर्शों को पूरा करने इस सम्मान समारोह को सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की है। श्री राजपूत करणी सेना समाज के हर वर्ग के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है।

मंच का संचालन उदघोषक मृत्युंजय झा ने किया, जबकि सभी के प्रति आभार संतोष तिवारी ने व्यक्त किया।

सम्मानित होने वालों की सूची
मीडिया
मोहम्मद ईशाउद्दीन (राष्ट्रीय सहारा), अरुण सिंह (दैनिक जागरण), अमरनाथ (दैनिक आज), आशीष कुमार (राष्ट्रीय सहारा), राहुल सिंह (हिन्दुस्तान), धर्मनाथ (प्रभात खबर), आशीष गुप्ता (दैनिक भास्कर), पुष्कर (दैनिक भास्कर), विकास पांडेय (आई नेक्सट), आलोक कुमार (सनमार्ग), रजि अहमद (कौमी तंजीम), मनीष (फोटो जर्नलिस्ट), विनिता मिश्रा (न्यूज 18), शिवांजलि (दैनिक भास्कर डिजीटल), सुरेश मिश्रा (पुरबिया न्यूज)।
सम्मानित होने वाले प्रशिक्षक, कोच, खिलाड़ी व अन्य
एमपी वर्मा (वरीय कोच), निर्मल कुमार (वरीय एथलेटिक्स कोच), कृष्णा पटेल ( क्रिकेट कोच सह जदयू नेता),डॉ कुंदन (फीजियो), सौरभ चक्रवर्ती (वरीय स्पोट्र्स प्रोमोटर), मोहित श्रीवास्तव (स्पोट्र्स प्रोमोटर), रितेश सिन्हा (स्पोट्र्स प्रोमोटर), शिवेंद्र घोष (स्पोट्र्स प्रोमोटर), विश्वमोहन पटेल (स्पोट्र्स प्रोमोटर), संतोष अखौरी (स्पोट्र्स प्रोमोटर), प्रतीक कुमार (क्रिकेटर), मृत्युंजय झा (स्पोट्स कमेंटेटर), नवीन कुमार (युवा क्रिकेट कोच), राजीव कुमार (पिच क्यूरेटर), मंटू कुमार (पिच क्यूरेटर), गोविंद कुमार (फीजियो), शुभम पांडेय (पिच क्यूरेटर), रिमझिम कुमारी (क्रिकेटर), कोमल कुमारी (क्रिकेटर), स्वर्णिमा चक्रवर्ती (क्रिकेटर), सौम्या अखौरी (क्रिकेटर) किरण कुमारी (एथलेटिक्स), पूजा कुमारी (सॉफ्टबॉल), माही गुप्ता (टेबुल टेनिस), पूजा सिंह (वुशू), श्वेता गुप्ता (फीजियो), सांभवी राज, मनीष कुमार (फीजियो)
सुमित शर्मा (खेल प्रमोटर), डीके पॉल क्रिकेटर।

उदीयमान प्लेयर : अभिनव सिन्हा, आयान रितेश सिन्हा, अयान घोष, हरि ओम, रेहान केसरी, कान्हा कुमार।

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights