Wednesday, November 19, 2025
Home Slider शास्त्री ने कोरोना वायरस से लडने के लिए लोगों को घर में रहने की अपील की

शास्त्री ने कोरोना वायरस से लडने के लिए लोगों को घर में रहने की अपील की

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने लोगों से हर कीमत पर घर के अंदर रहने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि दुनिया में अभी कोरोना वायरस ‘ट्रेसर बुलेट’ (बहुत तेज गति से निकलने वाली गोली) की तरह फैल रहा है।

कोविड-19 महामारी से दुनिया भर में 30000 से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि साढ़े छह लाख लोग इससे संक्रमित हुए है। इस महामारी के कारण दुनियाभर के लगभग सभी खेल आयोजन स्थगित या रद्द करना पड़ा जिसमें तोक्यो ओलंपिक भी शामिल है। इसमें दुनिया भर में खेले जाने वाले अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट भी शामिल है।

Stay indoors people. Crucial phase this. Only thing flying around the world like a tracer bullet is this bloody Corona (COVID-19). Stay in before the bugger gets you #IndiaFightsCorona #Covid19India 🙏🇮🇳 pic.twitter.com/RmfNzkOu7f
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) March 29, 2020

भारतीय कोच ने ट्वीट किया, लोग घर के अंदर रहे, यह काफी अहम चरण (समय) है। दुनियाभर में जो चीज ट्रेसर बुलेट की तरह घूम रही है वह है कोराना (कोविड-19)। इसकी चपेट में आने से बचने के लिए घर में रहे।

कोविड-19 के संक्रमण के कारण भारत सरकार ने तीन सप्ताह का लाकडाउन घोषित किया है। देश में 1000 से ज्यादा लोग इसके संक्रमण की चपेट में आये है जिसमें अब तब 25 की मौत हो चुकी है। शास्त्री ने इससे पहले कहा था कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के लिए यह ब्रेक ‘स्वागत योग्य’ है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights