Thursday, March 12, 2026
Home Slider सौराष्ट्र की निगाहें घरेलू मैदान पर रणजी ट्रॉफी जीतने पर,बंगाल से होगा मुकाबला

सौराष्ट्र की निगाहें घरेलू मैदान पर रणजी ट्रॉफी जीतने पर,बंगाल से होगा मुकाबला

by Khel Dhaba
0 comment

राजकोट। जयदेव उनादकट की अगुआई में सौराष्ट्र की टीम सोमवार से यहां शुरू होने वाले फाइनल में बंगाल पर शानदार जीत से घरेलू मैदान पर रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

हालांकि आत्मविश्वास से भरी प्रतिद्वंद्वी को हराना इतना आसान नहीं होगा। सौराष्ट्र की टीम आठ सत्र में चौथे फाइनल में पहुंची है जबकि बंगाल ने 1989-90 में जीत के बाद कभी भी सफलता का स्वाद नहीं चखा है इसलिये दोनों टीमें ट्राफी अपने नाम करने के लिये बेताब होंगी।

बंगाल ने जहां सेमीफाइनल में मजबूत कर्नाटक को शिकस्त दी तो सौराष्ट्र ने एससीए स्टेडियम में कड़े मुकाबले में गुजरात को हराया और अब इसी मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला जाना है। सौराष्ट्र की टीम में भारतीय टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा शामिल हो गये हैं जबकि बंगाल में न्यूजीलैंड से लौटे ऋद्धिमान साहा जुड़ गये हैं।

उनादकट सेमीफाइनल के दौरान भी पुजारा से लगातार संपर्क में रहे और इस अहम मुकाबले में उनकी उपस्थिति से टीम का मनोबल बढ़ेगा ही। उनादकट इस सत्र में शानदार फार्म में हैं और उनकी बदौलत ही सौराष्ट्र की टीम ने गुजरात के खिलाफ जीत हासिल की। उनादकट ने 12.17 के औसत से इस सत्र में 65 विकेट चटकाये हैं और वह 68 विकेट के रिकार्ड से महज तीन विकेट दूर हैं जो बिहार के स्पिनर आशुतोश अमन ने पिछले सत्र में बनाया था।

उनादकट के इस सत्र में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में वापसी की दौड़ में शामिल कर दिया है लेकिन उनका मानना है कि अगर उनकी टीम जीत हासिल नहीं करती तो निजी प्रदर्शन मायने नहीं रखता। उन्होंने गेंद से ही नहीं बल्कि अपनी कप्तानी से भी प्रभावित किया लेकिन वह अपने साथी तेज गेंदबाजों से भी और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
मैच सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights