कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते आईपीएल के स्थगित होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज कल अपने शहर रांची में समय बिता रहे हैं। यह सबको मालूम है कि वे जब घर पर रहते हैं तो कुछ ना कुछ करते रहते हैं। कभी अपने फॉर्म हाउस में समय बिता रहे होते हैं कभी अपनी गाड़ी की रिपेयिरंग में। इन सभी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।
इस बीच धौनी पालतू जानवारों के साथ भी समय बिता रहे हैं। धौनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में धौनी अपने एक घोड़े की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
धौनी (MS Dhoni) के इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और 3500 से ज्यादा कमेंट्स और रिएक्शन आ चुके हैं। कमेंट्स और रिएक्शन देने वालों में एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और पूर्व मिस इंडिया अर्थ अलंकृता सहाय (Alankrita Sahai) भी शामिल हैं।
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरेरेरेरे…’ बिपाशा ने इसके बाद रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की। वहीं अलंकृता सहाय ने रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार दिखाया।
बता दें कि धौनी (MS Dhoni) को पालतू जानवरों का बहुत शौक है। धौनी ने अपने घर में कई कुत्ते पाले हुए हैं। इसके अलावा अब उन्होंने घोड़े भी पालने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि धौनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। धौनी की जगह साक्षी उनकी कई वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट करती हैं। पहले भी धौनी के अपने कुत्तों के साथ खेलने के कई वीडियो वायरल होते रहे हैं।