34 C
Patna
Friday, October 18, 2024

Subroto Cup Under-17 Football में रोहतास ने समस्तीपुर को 10-0 से रौंदा

मुंगेर, 16 जुलाई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में मुंगेर जिला प्रशासन के सहयोग से मुंगेर जिला में चल रहे राज्यस्तरीय सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका/बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैचों में कई गोलों की बारिश हुई तो कहीं सूखा रहा। रोहतास ने समस्तीपुर को 10-0 से रौंदा ने मुंगेर ने पटना को 6-0 से हराया। बालिका वर्ग में कैमूर की टीम ने भागलपुर को 5-0 से हराया। आगे पढ़ें मैचों के रिपोर्ट-

बालक वर्ग

दरभंगा बनाम गोपालगंज 0-0 ड्रॉ

हवाई अड्डा ग्राउंड पर दरभंगा और गोपालगंज के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। इस मैच के मुख्य रेफरी रामकृष्णा यादव थे। सहायक रेफरी के रूप में रंजीत कुमार और मनीष कुमार थे जबकि संतोष कुमार सिंह चौथे रेफरी थे।

मुजफ्फरपुर बनाम ईस्ट चंपारण मैच 0-0 ड्रॉ

हवाई अड्डा ग्राउंड पर मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण जिला टीमों के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। इस मैच के मुख्य रेफरी संतोष कुमार सिंह थे। सहायक रेफरी के रूप में राकृष्णा यादव और देवराज थे जबकि चौथे रेफरी मनीष कुमार थे।

सुपौल ने गोपालगंज को 2-1 से हराया

हवाई अड्डा ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सुपौल ने गोपालगंज को 2-1 से हराया। सुपौल की ओर से राहुल कुमार ने 13वें और विवेक कुमार ने 35वें मिनट में गोल दागा। गोपालगंज की ओर से रितू चौधरी ने 43वें मिनट में गोल किया। इस मैच के मुख्य रेफरी रंजीत कुमार थे जबकि सहायक रेफरी मोहम्मद रजी और संतोष कुमार सिंह थे। चौथे रेफरी मनीष कुमार थे।

बांका ने गया को 2-0 से हराया

पोलो ग्राउंड पर खेले गए मैच में बांका ने गया को 2-0 से हराया। बांका की ओर से दोनों गोल सुधीर हेम्ब्रम ने 9वें और 16वें मिनट में दागा। इस मैच के मुख्य रेफरी राहुल कुमार थे जबकि सहायक रेफरी अनुराग कुमार और अनुराग राज थे। चौथी रेफरी ज्योति कुमारी थीं।

भागलपुर ने बेगूसराय को 1-0 से हराया

पोलो ग्राउंड पर खेले गए मैच में भागलपुर ने बेगूसराय को 1-0 से हराया। भागलपुर की ओर से एक मात्र गोल ओमन कुमार ने 18वें मिनट में दागा। इस मैच के मुख्य रेफरी अभय कुमार थे जबकि सहायक रेफरी के रूप में मोहन कुमार और चंद्रिका काजी थे। सरिता कुमारी चौथी रेफरीं थीं।

मुंगेर ने पटना को 6-0 से हराया

शीतलपुर के ग्राउंड पर खेले गए मैच में मुंगेर ने पटना की टीम को 6-0 से हराया। मुंगेर की ओर मोहम्मद मोजामिल (10वें व 13वें), अंशु कुमार (15वें और 16वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे। मो तसकीन ने 7वें और मो सदाब अली ने 43वें मिनट में गोल किया। इस मैच के मुख्य रेफरी आदित्य कुमार थे जबकि सहायक रेफरी हर्षित आनंद और रजनीश कुमार थे। चौथे रेफरी शुभम कुमार थे।

मधुबनी ने कैमूर को 1-0 से हराया

शीतलपुर ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में मधुबनी ने कैमूर को 1-0 से पराजित किया। मुधबनी की ओर से निशांत राज ने 15वें मिनट में गोल किया। इस मैच के मुख्य रेफरी अजय उरांव थे जबकि सहायक रेफरी शुभम शर्मा और रजनीश कुमार थे। चौथे रेफरी शुभम कुमार थे।

पश्चिमी चंपारण ने पूर्णिया को हराया

मे फुटबॉल मैदान, मुंगेर पर खेले गए मुकाबले में पश्चिमी चंपारण ने पूर्णिया को 1-0 से हराया। पश्चिमी चंपारण की ओर से अनिल कुमार ने 59वें मिनट में गोल किया। इस मैच के मुख्य रेफरी रौशन कुमार थे। अमन कुमार और अभिषेक कुमार सहायक रेफरी थे जबकि शुभम कुमार चौथे रेफरी थे।

रोहतास ने समस्तीपुर को रौंदा

मे फुटबॉल मैदान, मुंगेर पर खेले गए मैच में रोहतास की टीम ने समस्तीपुर को 10-0 से हराया। रोहतास की ओर से रिशांक राज (तीसरे, 38वें, 43वें मिनट), सागर कुमार शर्मा (छठे, 11वें, 48वें मिनट) ने 3-3 गोल किये। राज करण कुमार (22वें, 50वें मिनट) ने दो गोल दागे। सुकेश राम ने 24वें और मोहित कुमार ने 34वें मिनट में गोल दागा। इस मैच के मुख्य रेफरी अमन कुमार थे जबकि सहायक रेफरी शुभम कुमार और अभिषेक कुमार थे। चौथे रेफरी रौशन कुमार थे।

बालिका वर्ग में कैमूर ने भागलपुर को हराया

पोलो ग्राउंड पर खेले गए बालिका वर्ग के मुकाबले में कैमूर ने भागलपुर को 5-0 से हराया। इस मैच में कैमूर की जर्सी नंबर 8 मनीषा कुमारी ने 3 गोल दागे। मनीषा ने 5वें, 12वें और 37वें मिनट में गोल किया। खुशबू कुमारी ने 27वें और मनीषा कुमारी द्वितीय ने 33वें मिनट में गोल किया। इस मैच के मुख्य रेफरी अनुराग कुमार थे जबकि सहायक रेफरी शशि ठाकुर और ज्योति कुमारी थीं। सरिता कुमारी चौथी रेफरी थीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights