Tuesday, March 18, 2025
Home बिहारफुटबॉल मुंगेर में राज्यस्तरीय Subroto Mukherjee Under-17 Football का शानदार आगाज

मुंगेर में राज्यस्तरीय Subroto Mukherjee Under-17 Football का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

मुंगेर, 15 जुलाई। मुंगेर में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बैनर तले जिला प्रशासन, मुंगेर की मेजबानी में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी बालक व बालिका अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित, फीता काटकर और गुब्बारा उड़ा कर किया।

पहले दिन खेले गए मुकाबले में कैमूर और मेजबान मुंगेर की टीम ने दोनों वर्गों में जीत हासिल की। कैमूर ने बालक वर्ग में पटना और बालिका वर्ग में समस्तीपुर की टीम को हराया।

मुंगेर ने बालिका वर्ग में भागलपुर को 9-0 से हराया जबकि बालक वर्ग में मुंगेर ने वैशाली को 5-0 से हराया।

बालिका वर्ग में सीवान के मैरवा का आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल ने खगड़िया की टीम पर 9-0 की शानदार जीत हासिल की।

इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुंगेर जिला को सौभाग्य रूप से प्राप्त हुआ है और इसका हम पूरे तरीके से निर्वहन करेंगे। सभी अतिथियों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की जो नीति है मेडल लाओ नौकरी पाओ। खिलाड़ी राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वैसे खिलाड़ियों को सरकार के द्वारा नौकरी दी जा रही है।

दोनों वर्गों में जीता कैमूर

उच्च विद्यालय रामगढ़ ने पटना के माउंट लिट्रा जी स्कूल, बाढ़ की टीम को 8-0 से पराजित किया। कैमूर की ओर से प्रियांशु तिवारी (20वें, 25+1वें, 27वें, 31वें मिनट) ने चार गोल दागे। इसके अलावा शिवा कुमार (10वें व 48वें मिनट) ने दो गोल किया। मृत्युंजय कुमार (38वें) और आशीष कुमार (42वें मिनट) ने 1-1 किया।  इस मैच के रेफरी एकराम अली, शुभम कुमार, रजनीश कुमार शौर शुभम कुमार शर्मा थे।

बालिका वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय, सबर, कैमूर की टीम ने समस्तीपुर की टीम को 1-0 से हराया। यह टीम समस्तीपुर एकलव्य की बालिकाओं की थी। कैमूर की ओर से 8वें मिनट में  मनीषा कुमारी ने गोल किया।

रोहतास ने खगड़िया को 2-0 से हराया

इस मैच का पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटा। दूसरा हाफ का खेल शुरू होते ही रोहतास की टीम ने मूव बनाना शुरू किया। खेल के 32वें मिनट में सागर कुमार शर्मा ने गोल कर रोहतास को 1-0 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद यानी 36वें मिनट में रिशांक राज ने अपना पहला और अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दागा और यही परिणाम अंत तक कायम रहा। इस मैच के मुख्य रेफरी बलवीर कुमार थे। सहायक रेफरी के रूप ए कुमार और अभिषेक कुमार थे जबकि चौथे रेफरी रौशन कुमार थे।

पश्चिमी चंपारण ने समस्तीपुर को 6-0 से हराया

इस मैच में पश्चिम चंपारण की ओर से अनिल कुमार और रितेश कुमार ने दो-दो गोल दागे। अनिल कुमार ने खेल के 10वें और 22वें मिनट में गोल किया जबकि रितेश कुमार ने खेल के 20वें और 50वें मिनट में गोल दागा। अजीत कुमार ने खेल के 33वें जबकि राजकिशोर उरांव ने खेल के 41वें मिनट में गोल दागे। मैच के मुख्य रेफरी अजय थे जबकि सहायक रेफरी के रूप में सलाम और शंकर थे। चौथे रेफरी अभिषेक कुमार थे।

कटिहार ने औरंगाबाद को 6-0 से हराया

इस मैच में पूरी तरह से कटिहार का जलवा रहा। कटिहार की ओर से नंदकिशोर (21वें, 28वें और 31वें मिनट) ने 3 गोल दागे। इसके अलावा एच बास्की ने पहले मिनट, शिवम टुडू ने 17वें और जितेंद्र मरांडी ने 33वें मिनट में गोल किया। इस मैच मुख्य रेफरी अभय कुमार थे। सहायक रेफरी मोहन कुमार और शशि ठाकुर थे। चौथे रेफरी राहुल कुमार थे।

सीवान ने खगड़िया को 9-0 से हराया

बालिका वर्ग में आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल,  मैरवा, सीवान के खिलाड़ियों का जलवा रहा। इस मैच में सीवान की ओर निक्की कुमारी ने खेल के 8वें, 11 और 16वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी।

रुबि कुमारी (18वें,23वें मिनट), एंजेल यादव (21वें व 27वें मिनट) और मुस्कान कुमारी (36वें व 39वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे। इस मैच के मुख्य रेफरी राहुल कुमार थे। सहायक रेफरी के रूप एस कुमारी, शशि कुमार थे जबकि चौथे रेफरी अभय कुमार सिंह थे।

मुंगेर ने वैशाली को 5-0 से हराया

शीतलपुर ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम का पूरा दबदबा रहा। मुंगेर के मोहम्मद तस्कीन ने खेल के पहले, पांचवें और तेरहवें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक जमाई। मोहम्मद मोजामिल ने खेल के 27वें और मोहम्मद दानिश ने 43वें मिनट में गोल किया। मैच के मुख्य रेफरी अजय उरांव थे जबकि सहायक रेफरी हर्षित आनंद और सी काजी थे। चौथे रेफरी शुभम कुमार थे।

मुंगेर ने भागलपुर को 9-0 से हराया

बालिका वर्ग के अंतर्गत खेले गए इस मैच में मुंगेर की बालिकाओं का जलवा रहा। मुंगेर की 8 नंबर जर्सी खिलाड़ी जूली कुमारी ने खेल के दूसरे, सोलहवें और 37वें मिनट में गोल दागे। सानिया परवीन (चौथे और 27वें मिनट) और कशीश (35वें और 39वें मिनट) ने दो-दो गोल किये। पलक कुमारी ने 19वें और दीपिका कुमारी ने 23वें मिनट में गोल दागे। मैच के मुख्य रेफरी मोहन कुमार थे जबकि सहायक रेफरी अमन कुमार और ज्योति कुमारी थी। चौथे रेफरी आदित्य कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights