पटना, 2 अप्रैल। अभिषेक आनंद (136 रन, 67 गेंद, 17 चौका, 6 छक्का) के शानदार शतक की बदौलत वैशाली ने रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक जमाई।
मोइनुल हक स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के पाटलिपुत्र जोन में वैशाली ने सारण को 132 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
टॉस सारण ने जीता और वैशाली को बैटिंग का न्योता दिया। वैशाली ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 330 रन बनाये। अभिषेक के अलावा मोहम्मद इलियास ने 40 और नंद किशोर ने 51 रन की पारी खेली।

सारण की ओर से सुमित राज ने 29 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में सारण की टीम 47 ओवर में 198 रन पर ऑल आउट हो गई। हर्ष राजपूत ने 40,गुड्डू यादव ने नाबाद 56 रन की पारी खेली।

वैशाली की ओर से नीतीश ने 28 रन देकर 3 और हर्षवर्धन ने 28 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
वैशाली : 50 ओवर में 330 रन पर ऑल आउट, अंकित कुमार 31,नंद किशोर 51,मो इलियास 40, अभिषेक आनंद 136, आस्तिक कुमार 33, अतिरिक्त 30,सुमित राज 2/29, आयुष राज 1/50, नितेश कुमार 1/64
सारण : 47 ओवर में 198 रन पर ऑल आउट शिव शंकर कुमार 14, आदित्य राज 30,हर्ष राजपूत 40, गुड्डू यादव नाबाद 56,सुमित राज 17, अतिरिक्त 11,नीतीश 3/28, सचिन 1/37, हर्षवर्धन 3/28