Saturday, May 17, 2025
Home झारखंडअन्य रांची जिला मलखंब चैंपियनशिप संपन्न

रांची जिला मलखंब चैंपियनशिप संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची जिला मलखंब संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय मोती राज देवी मेमोरियल रांची जिला ओपन बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष अजय झा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य राजीव रंजन “पिंटू “ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। आगंतुको का स्वागत रांची जिला मलखंब संघ के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ने किया। निर्णायक के रूप में वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार, अनुज कुमार, पिंकी कुमारी, इस्तीयाक अंसारी, भरत कुमार, ने अहम भूमिका निभाई।
आज का परिणाम इस प्रकार है :-
पोल मलखंब बालक वर्ग अंडर-19 : कृष्णा कुमार, संजय कुमार, शुभम प्रसाद।
अंडर-16- आकाश कुमार, रवि कुमार, अभिषेक पासवान।
अंडर-12-प्रिंस कुमार, शनि कुमार, प्रवीण इदंवार।
बालिका वर्ग रोप मलखंब अंडर-12 : प्रीति कुमारी, मनीता उरांव,पिया कुमारी।
अंडर-16-दिव्या कुमारी, अनुष्का कुमारी, जीतन कच्छप।
अंडर-19-महिमा कुमारी, रशिम कच्छप, अंजन कुमारी
कल रांची विश्वविद्यालय वॉलीबाल पवेलियन मेंं शाम चार बजे रांची जिला ओलंपिक संघ की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights