77
रांची। रांची जिला क्रिकेट संघ का सत्र 2021-22 का शुभारंभ 25 अक्टूबर को बी डिविजन क्वालीफायर टूर्नामेंट के साथ होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 22 टीमें भाग ले रही है, जिन्हें सात ग्रुप में बांटा गया है। यह प्रतियोगिता चार मैदानों में खेला जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से टॉप एक टीम रांची जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2021-22 के बी डिवीजन टूर्नामेंट में भाग लेंगी।