पटना। आर०के ०रॉय मेमोरियल मैत्री महिला हॉकी प्रतियोगिता का खिताब पूर्णिया एकलव्य सेंटर ने जीत लिया। पूर्णिया एकलव्य सेंटर ने आरके मेमोरियल फाउंडेशन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित किया। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर पर था। अंपायर पीटर लकड़ा,आनंद प्रकाश रंजन,सोनी आनंद, अपराजिता कुमारी के द्वारा परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया जिसमें पूर्णिया ने बाजी मारी।
बेस्ट गोलकीपर पटना एकलव्य की अंशु
बेस्ट फॉरवर्ड पूर्णिया की बिजली
बेस्ट मिडफील्ड आर०के०रॉय की अंजली कुमारी
बेस्ट डिफेंडर पूर्णिया एकलव्य की काजल लकरा को दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजितेश रॉय ने आए हुए चीफ गेस्ट नरेश भट्ट, आशुतोष सिन्हा, राहुल सिंह का अभिनंदन किया। पुरस्कार वितरण के दौरान अंकुर राज, शशि राणा एवं सूरज कुमार के द्वारा टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।




