पटना, 23 मई। यश प्रताप (130 रन, 91 गेंद, 15 चौका, 5 छक्का) के शानदार शतक और सौरभ तिवारी (49) के साथ की गई 148 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी के दम पर पटना ने रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटा लिया।
स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में पटना ने अररिया को 142 रन से हराया। पटना ने पहले बैटिंग करते हुए 46.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 345 रन बनाये। जवाब में अररिया की टीम 39 ओवर में 203 रन पर ऑल आउट हो गई। यश प्रताप को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस अररिया ने जीता और पटना को बैटिंग का न्योता दिया। पटना की शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर अनमोल कुमार बिना कोई रन बनाये। पवेलियन लौट गए। इसके बाद सलामी बैटर विकास कृष्णा का साथ देने आये कप्तान प्रखर ज्ञान भी लंबी पारी नहीं खेल पाये और 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। अगस्त्या भी सस्ते में आउट हो गए। विकास कृष्णा अपने अर्धशतक की ओर से बढ़ रहे थे पर संजय राज ने भी उन्हें 43 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। पटना के चार विकट 87 रन पर गिर गए थे। लड़खड़ाती पारी को सौरभ तिवारी और यश प्रताप की जोड़ी ने संभाला और स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।
इस जमीं जोड़ी को अक्षय विश्वास ने 33.5 ओवर में सौरभ तिवारी के अर्धशतक पूरा करने के सपने को चूर करते हुए तोड़ा। सौरभ तिवारी 64 गेंद में 7 चौका की सहायता से 49 रन बना कर लौटे। इस बीच यश प्रताप ने अपना शतक पूरा कर लिया था। यश प्रताप ने 72 गेंद में चौके सहारे अपना शतक पूरा किया। सौरभ तिवारी के आउट होने के बाद आयुष ने यश का साथ दिया और स्कोर 300 के पार पहुंचा। 41.3 ओवर में यश प्रताप शिवम कुमार झा के शिकार बने। इसके बाद उत्कर्ष ने अच्छी बैटिंग की और पटना का स्कोर 46.3 ओवर में 345 रन सभी विकेट खोकर बना।
पटना की ओर से विकास कृष्णा ने 40 गेंद में 3 चौका व 2 छक्का के सहारे 43, प्रखर ज्ञान ने 12, अगस्त्या ने 10, सौरभ तिवारी ने 64 गेंद में 7 चौका की मदद से 49, यश प्रताप ने 91 गेंद में 15 चौका व 5 छक्का की मदद से 49,आयुष ने 29 गेंद में 4 चौका की मदद से 32, उत्कर्ष ने 19 गेंद में 5 चौका व 2 छक्का की मदद से 38 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 30 रन बने।
अररिया की ओर से अमन राज ने 2, शिवम झा ने 2, उज्ज्वल राज ने 2,अक्षय विश्वास ने 2 और राकेश सिंह ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में अररिया की शुरुआत खराब रही। शाश्वत राज ने अररिया को दो शुरुआती झटके दिये। सलामी बैटर कृष कुमार और फर्स्ट डाउन बैटिंग करने राकेश सिंह को बिना खाता खोले पवेलियन लौटाया। इसके बाद मध्यक्रम के बैटरों ने थोड़ी अच्छी बैटिंग की और अररिया का स्कोर 200 के पार सभी विकेट खोकर 39 ओवर में पहुंचा। अररिया ने 203 रन बनाये।
अररिया की ओर से शिवम कुमार ने 30 गेंद में 3 चौका व 2 छक्का की मदद से 31,आदर्श सिन्हा ने 45 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 30, अक्षय विश्वास ने 49 गेंद में 3 चौका की मदद से 30, अमन राज ने 48 गेंद में 5 चौका व 4 छक्का की मदद से 53, तन्मय कश्यप ने 37 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 19, पंकज साह ने 11 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 21 रन बने।
पटना की ओर से शाश्वत राज ने 2,सत्यम कुमार ने 2,उत्कर्ष कुमार ने 3, आयुष ने 1 और अगस्त्या ने 2 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
पटना : 46.3 ओवर में 345 रन पर ऑल आउट विकास कृष्णा 43, प्रखर ज्ञान 12, अगस्त्या आनंद 10,सौरभ तिवारी 49, यश प्रताप 130,आयुष 32,उत्कर्ष 38,अतिरिक्त 30, अमन राज 2/69,शिवम 2/42, उज्ज्वल राज 2/34, अक्षय विश्वास 2/99, राकेश सिंह 1/5
अररिया : 39 ओवर में 203 रन पर ऑल आउट, शिवम कुमार 31,आदर्श सिन्हा 30, अक्षय विश्वास 30,अमन राज 53, तन्मय कश्यप नाबाद 19, अतिरिक्त 21, शाश्वत राज 2/22, सत्यम कुमार 2/35,उत्कर्ष कुमार 3/40, आयुष 1/27, अगस्त्या 2/23

