आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये गए दिशा-निर्देश
पटना, 10 अक्टूबर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पटना प्रमण्डल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आगामी 14 से 18 अक्टूबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग सहित शहर के विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित होगी। यह फैसला जिला पदाधिकारी, पटना डा त्यागराजन एस एस (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजन समिति की बैठक में लिया गया।
बैठक के दौरान प्रमण्डल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर हर बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई और जिला पदाधिकारी ने कई दिशा-निर्देश दिये।
इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पटना प्रमण्डल के उप निदेशक शारीरिक शिक्षा आनंदी कुमार ने बताया कि प्रमण्डल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में पटना प्रमण्डल के अन्तर्गत विभिन्न जिलों की चयनित टीमें भाग लेंगी। जिसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है।
बैठक में प्रतियोगिता के संचालन हेतु तकनीकी अधिकारियों के रूप में संबंधित खेल के दक्ष शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
सभी प्रतियोगिता स्थलों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी जिसे लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गए।
आकास्मिक व्यवस्था के तहत डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी जिसे लेकर सिविल सर्जन कार्यालय को निर्देश किया गया। प्रतिभागियों के शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ साथ चलंत शौचालय और सफाई की जिम्मेदारी पटना नगर निगम एवं पीएचईडी को दी गई।
कौन सी प्रतियोगिता कहां होगी
एथलेटिक्स बालक अंडर-14, 17, 19 : 15 से 16 अक्टूबर (पाटलिपु्त्र खेल परिसर)
एथलेटिक्स बालिका अंडर-14, 17, 19 : 14 अक्टूबर (पाटलिपु्त्र खेल परिसर)
कुश्ती बालक ग्रीको रोमन अंडर-14, 17, 19 : 14 अक्टूबर (खेल-भवन सह व्यायामशाला, राजेंद्रनगर,पटना)
भारोत्तोलन बालक अंडर-17, 19 : 14 अक्टूबर (खेल-भवन सह व्यायामशाला, राजेंद्रनगर,पटना)
भारोत्तोलन बालिका अंडर-17, 19 : 14 अक्टूबर (खेल-भवन सह व्यायामशाला, राजेंद्रनगर,पटना)
खो-खो बालक अंडर-14, 17, 19 : 15 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
खो-खो बालिका अंडर-14, 17, 19 : 14 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
बैडमिंटन बालक अंडर-14, 17, 19 : 15 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर,पटना)
बैडमिंटन बालिका अंडर-14, 17, 19 : 16 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर,पटना)
ताइक्वांडो बालक अंडर-14, 17, 19 : 14 अक्टूबर (साई प्रशिक्षक केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना)
ताइक्वांडो बालिका अंडर-14, 17, 19 : 15 अक्टूबर (साई प्रशिक्षक केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना)
बॉक्सिंग बालक अंडर-14, 17, 19 : 14 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
बॉक्सिंग बालिका अंडर-17, 19 : 15 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
योग बालक व बालिका अंडर-14, 17, 19 : 15 अक्टूबर (खेल-भवन सह व्यायामशाला, राजेंद्रनगर,पटना)
कराटे बालिका अंडर-14, 17, 19 : 14 अक्टूबर (खेल-भवन सह व्यायामशाला, राजेंद्रनगर,पटना)
कराटे बालक अंडर-14, 17, 19 : 15 अक्टूबर (खेल-भवन सह व्यायामशाला, राजेंद्रनगर,पटना)
शतरंज बालक अंडर-14, 17, 19 : 14 अक्टूबर (चेस अकादमी, पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
शतरंज बालिका अंडर-14, 17, 19 : 15 अक्टूबर (चेस अकादमी, पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
हैंडबॉल बालक अंडर-14, 17, 19 : 16 अक्टूबर (इंदर सिंह उच्च विद्यालय, शेरपुर, मनेर, पटना)
हैंडबॉल बालिका अंडर-14, 17, 19 : 15 अक्टूबर (इंदर सिंह उच्च विद्यालय, शेरपुर, मनेर, पटना)
वॉलीबॉल बालक अंडर-14, 17, 19 : 16 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर)
वॉलीबॉल बालिका अंडर-14, 17, 19 : 17 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर)
कबड्डी बालक अंडर-14, 17, 19 : 17 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर)
कबड्डी बालिका अंडर-14, 17, 19 : 18 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर)
क्रिकेट चयन ट्रायल बालक अंडर-14 : 16 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर)
क्रिकेट चयन ट्रायल बालक अंडर-17 : 17 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर)
क्रिकेट चयन ट्रायल बालक अंडर-19 : 18 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर)
रग्बी बालक अंडर-14, 17, 19 : 16 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर)
रग्बी बालिका अंडर-14, 17, 19 : 16 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर)
वुशू बालक अंडर-17, 19 : 16 अक्टूबर (साई प्रशिक्षण केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना)
वुशू बालिका अंडर-17, 19 : 17 अक्टूबर (साई प्रशिक्षण केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना)
फुटबॉल बालक अंडर-14, 17, 19 : 17 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
फुटबॉल बालिका अंडर-14, 17, 19 : 18 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
टेबुल टेनिस बालक अंडर-14, 17, 19 : 15 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
टेबुल टेनिस बालिका अंडर-14, 17, 19 : 16 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
तीरंदाजी बालक व बालिका अंडर-14, 17, 19 : 18 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
सेपक टाकरा बालक व बालिका अंडर-14, 17, 19 : 18 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)
तीरंदाजी बालक व बालिका अंडर-14, 17, 19 : 1ऽ अक्टूबर (खेल भवन सह व्यायामशाला, राजेंद्रनगर,पटना)
तैराकी बालक व बालिका अंडर-14, 17, 19 : 15 अक्टूबर (चंद्रगुप्त खेल विहार, पटना)
साइक्लिंग बालक व बालिका अंडर-17, 19 : 18 अक्टूबर (पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना)