पटना, 10 अक्टूबर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की कबड्डी स्पर्धा में एएनएस +2 विद्यालय और जीनियस वर्ल्ड ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
कबड्डी बालिका अंडर-14 के फाइनल में एएनएस +2 विद्यालय ने मध्य विद्यालय सबनीमा, अथमलगोला को 31-6 से हराया। सेमीफाइनल में एएनएस +2 विद्यालय ने मेरिडियन इंटरनेशनल को 26-6, मध्य विद्यालय सबमीना, अथमलगोला ने डीपीएस को 25-11 से हराया।
कबड्डी बालक अंडर-14 के फाइनल जीनियर वर्ल्ड ने एएनएस +2 विद्यालय को 42-28 से हराया। सेमीफाइनल में जीनियर वर्ल्ड ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, विष्णुपुरा को 29-8, एएनएस +2 विद्यालय ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुमना को 30-26 से हराया।
फुटबॉल बालक अंडर-14 के फाइनल में संत माइकल हाईस्कूल और संत मैरी स्कूल ने प्रवेश किया। सेमीफाइनल में संत माइकल हाईस्कूल ने डीपीएस को 5-0 और संत मैरी स्कूल ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरी को 4-3 से हराया।
फुटबॉल बालक अंडर-17 में जीएल दत्ता डीएवी पब्लिक स्कूल ने माउंट लिट्रा जी स्कूल को 1-0, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने डीवाई पाटिल स्कूल को 6-0, संत माइकल हाईस्कूल ने एसएएनएस हाईस्कूल को 3-0 से हराया। मैच में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सामंत कुमार, अभय कुमार, अमरजीत कुमार, शशि कुमार सुमन, किशन कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, सूरज कुमार, अभिमन्यु कुमार थे।
बालिका अंडर-17 खो-खो का खिताब जीएल दत्ता डीएवी पब्लिक स्कूल ने संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल, जेठुली को 5-1 से हराया। सेमीफाइनल में जीएल दत्ता डीएवी पब्लिक स्कूल ने रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल को 8-2 और संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल, जेठुली ने सत्यम इंटरनेशनल स्कूल, पटना को 7-2 से हराया।
बालिका अंडर-14 का खिताब महिला चरखा समिति मध्य विद्यालय पटना सिटी ने जीता। फाइनल में महिला चरखा समिति मध्य विद्यालय,पटना सिटी ने माउंट लिट्रा जी स्कूल, बाढ़ को 19-18 से हराया। सेमीफाइनल में माउंट लिट्रा जी स्कूल, बाढ़ ने संत जोसेफ गर्ल्स हाईस्कूल, बाढ़ को 11-6, महिला चरखा समिति मध्य विद्यालय, पटना सिटी ने इंफैंट जीसस स्कूल, बाढ़ को 19-1 से हराया।
ताइक्वांडो
बालक अंडर-14
48-51 किलो : स्वर्ण-राजवीर राज, रजत-अंकुश कुमार, कांस्य-यशवीर सिंह व राजवीर सिंह।
51-55 किलो : स्वर्ण-ध्रुव अधिकारी, रजत-अभिषेक कुमार, कांस्य-अभिनव राज और वैभव राज।
55-59 किलो : स्वर्ण-सहर्ष राज, रजत-शुभंकर, कांस्य-जोसू राज।
59-63 किलो : स्वर्ण-नीरज कुमार
63-68 किलो-स्वर्ण-शौर्य कुमार सुमन।
68-73 किलो : स्वर्ण-रिशु कुमार, रजत-अनिमेष कुमार
73-78 किलो : स्वर्ण-आदित्य विजय।
बालक अंडर-17
35 किलो से नीचे : स्वर्ण-आशीष कुमार
35-38 किलो : स्वर्ण-शुभम कुमार
38-41 किलो : स्वर्ण-अमन कुमार, हरिनरयशम
41-45 किलो : स्वर्ण-आदित्य आनंद, रजत-आदर्श रंजन, कांस्य-साहिल कुमार।
45-48 किलो : स्वर्ण-अंशुल अगज, रजत-राज कुमार सिंह, कांस्य-आनंद शर्मा और जिगर राज
78 किलो से ऊपर-स्वर्ण-मिहिर कुमार, रजत-रक्षित ओझा, कांस्य-मिहिर कुमार।
बालक अंडर-19
35-38 किलो : स्वर्ण-कुमार विहान, रजत-रोहित राज, कांस्य-प्रिंस राज व विहान आनंद
38-41 किलो : स्वर्ण-आदर्श यश राज, रजत-साहिल कुमार, कांस्य-अर्पित सिंह व उज्ज्वल उमंग।
41 किलो से ऊपर-स्वर्ण-आयुष कुमार, रजत-आदेश राज, कांस्य-आयुष देव, प्रियांशु राज।