पटना, 11 अक्टूबर। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में बीडी कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
बीडी कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ सीता सिन्हा और विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ मनोज कुमार ने किया।
प्रो सीता सिन्हा ने खेल के महत्व के संदर्भ में कहा कि जीवन के लिए काफी आवश्कयता है।
बीडी कॉलेज ने चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
पुरुष वर्ग में पहला स्थान अलमा इकबाल कॉलेज, नालंदा ने प्राप्त किया जबकि उपविजेता बीडी कॉलेज रहा। एसपीएम कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
महिला वर्ग में नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ पहले स्थान पर रहा। दूसरा स्थान कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आट्र्स एंड सायंस ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान जेडी वीमेंस कॉलेज को प्राप्त हुआ।
पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ सीता सिन्हा, डॉ सुजीत सिंह ने विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।


