पाकुड़। स्थानीय रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में चल रहे अटल कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में ओसम स्ट्राइकर की भिड़ंत रांची राइनोज से होगी। रांची राइनोज ने रामपुर हाट ए टू जेड को सात विकेट से और ओसम स्ट्राइकर ने लोहरदगा को 21 से हरा कर फाइनल का टिकट कन्फर्म कराया।
रामपुर हाट ए टू जेड और रांची राइनोज के मुकाबले में पहले खेलते हुए रामपुर हाट ने 20 ओवर में सात विकेट पर 203 रन बनाये। देवप्रिय घोष ने 49 गेंदों में 81 और मोहित राय ने 36 गेंद में 51 रन बनाये।
जवाब में रांची राइनोज ने सात विकेट पर 204 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रितुराज ने 30 गेंदों में 64 और नाजिम सिद्दिकी ने 50 रन बनाये।
दूसरे मैच में टॉस लोहरदगा जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ओसम स्ट्राइकर पहले बैटिंग करते हुए 18 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन बनाये। आदित्य ने 60 और प्रभात ने 44, और मयंक रावत ने 43 रन बनाये।
जवाब में लोहरदगा की टीम 18 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन ही बना सकी। सूरज ने 55 रन बनाये। इस मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के मयंक रावत रहे।
सफल आयोजन में खेल संयोजक सूरज त्रिवेदी, मोनू तिवारी एवं अन्य कई लोगों का योगदान सराहनीय रहा।