Home Slider पद्मा, सुम्मया, रिया, निशु, चंदा ने विद्यालय एथलेटिक्स में जीते स्वर्ण

पद्मा, सुम्मया, रिया, निशु, चंदा ने विद्यालय एथलेटिक्स में जीते स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के वार्षिक खेल पंचांग के आलोक में आयोजित बिहार राज्य विद्यालय अंतर जिला बालिका एथलेटिक चैंपियनशिप के तीसरे दिन आज पदमा कुमारी (पटना), रिया कुमारी (जमुई), निशु कुमारी (पूर्णियां), चंदा कुमारी (भागलपुर), सुम्मया फातिमा (नालंदा) ने अपने-अपने वर्ग के इवेंट का स्वर्ण पदक जीता।

जिला प्रशासन व जिला खेल पदाधिकारी द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में आज बालिका अंडर-19 400 मीटर दौड़ 1:26.14 सेकेंड में तय कर पटना की पदमा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। मुंगेर की पूजा कुमारी ने एक मिनट 29:18 सेकेंड में रजत और समस्तीपुर की हिम प्रिया ने 1:57.18 सेकेंड में कांस्य पदक जीता।

तीसरे दिन की समाप्ति के बाद एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र भागलपुर और मेजबान पटना के बीच कड़ा संघर्ष है। अंडर-14 और अंडर-17 में एकलव्य भागलपुर की एथलीटों का दबदबा है तो अंडर-19 ग्रुप में पटना की बालिकाओं के प्रदर्शन सब पर भारी पड़ रहा है। कल इस चैंपियनशिप का अंतिम दिन है। आयोजन सचिव सह जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि कल दिन के दस बजे इस चैंपियनशिप का समापन समारोह शुरू हो जायेगा। कल ही ओवरऑल के अलावा सभी आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिला को भी पुरस्कृत किया जायेगा।

तीसरे दिन स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-
बालिका अंडर-19
400 मीटर बाधा दौड़-पदमा कुमारी (पटना), पूजा कुमारी (मुंगेर),हिम प्रिया।
जेवलिन थ्रो-निशु कुमारी (पूर्णिया), निधि कुमारी (सारण), कोमल कुमारी (पटना)
200 मीटर दौड़-सुम्मया फातिमा (नालंदा), नेहा कुमारी (पटना), प्रीति कुमारी (मुंगेर)।
4 गुणा 400 मीटर रिले-पटना, मुंगेर, कैमूर।
बालिका अंडर-17
जेवलिन थ्रो-रिया कुमारी (जमुई), काजल कुमारी (औरंगाबाद), रितिका कुमारी (एकलव्य भागलपुर)
200 मीटर दौड़-मीरा कुमारी (एकलव्य भागलपुर), अल्पना कुमारी (नालंदा), राजनंदिनी सिंह (पटना)।
बालिका अंडर-14 वर्ष
200 मीटर दौड़-मीरा कुमारी (एकलव्य भागलपुर), तनु सिंह (औरंगाबाद), सुकृति सिंह (पटना)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights