पटना, 26 जनवरी। निक्की कुमारी (141 रन, 19 चौका, 5 छक्का) और शिखा सिंह (114 रन, 70 गेंद, 15 चौका, 4 छक्का) के शानदार शतक की बदौलत बिहार क्रिकेट एकेडमी रेड ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी महिला क्रिकेट मैच में बिहार क्रिकेट एकेडमी ब्लू को 167 रन से पराजित किया।
संपतचक स्थित लॉ मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल के कैंपस में चलने वाली बिहार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में बिहार क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट पर 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। निक्की कुमारी ने 107 गेंद में 19 चौका व 5 छक्का की मदद से 141 रन बनाई। शिखा सिंह ने 70 गेंद में 15 चौका व 4 छक्का की मदद से 114 रन बनाये।
जवाब में बिहार क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम सिमरन के नाबाद 65 रन की मदद से 29 ओवर में 146 रन बना कर ऑल आउट हो गई। सिमरन ने 67 गेंद में 13 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 65 रन बनाये।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार निक्की और शिखा को संयुक्त रूप से दिया गया। दोनों प्लेयरों को नकद पुरस्कार दिया गया।
खिलाड़ियों को चंद्र प्रकाश (चुन्नू यादव), नवरत्न कुमार सिंह, एकेडमी के कोच आशुतोष कुमार ने पुरस्कृत किया।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार क्रिकेट एकेडमी रेड : 35 ओवर में 6 विकेट पर 313 रन, निक्की कुमारी 141, शिखा सिंह 114, रोहित यदुवंशी नाबाद 14, अतिरिक्त 37,सूर्या भारद्वाज 3/34, विशाल कुमार 1/61, जूली कुमारी 2/40.
बिहार क्रिकेट एकेडमी ब्लू : 29 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट सिमरन नाबाद 65, कुमारी एश्वर्या 15, अतिरिक्त 37, मिल्की कुमारी 4/21, अर्चना कुमारी 1/46, अमन पटेल 3/19, रितिका सिंह 1/28

