मधेपुरा, 8 फरवरी। मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत रविवार यानी 8 फरवरी को खेले गए मुकाबले में नेहालपट्टी ने धुरगांव को 4 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से पहले लीग अध्यक्ष भानू प्रताप ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरगांव ने बनाए 173 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धुरगांव की टीम ने 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। धुरगांव की ओर से शुभ ने 44 रन की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि अंकित ने 27 रन का योगदान दिया। नेहालपट्टी की ओर से गेंदबाज़ी में चुन्नू और अफजल ने 2-2 विकेट झटके, वहीं पिंटू और निक्कू को 1-1 सफलता मिली।
नेहालपट्टी ने 21 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेहालपट्टी की टीम ने 21 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की जीत में अंशु ने 42 रन की अहम पारी खेली। उनके अलावा चुन्नू ने 32 रन और निक्कू ने 23 रन का उपयोगी योगदान दिया। धुरगांव की ओर से गेंदबाज़ी में निशांत ने 2 विकेट लिए, जबकि अश्विनी और शुभ को 1-1 सफलता मिली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए नेहालपट्टी के अंशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच अधिकारी और आयोजन से जुड़े लोग
मैच में निर्णायक की भूमिका मनोज गुप्ता और सुशील झा ने निभाई, जबकि स्कोरर शाकिब रहे। इस अवसर पर संयुक्त सचिव महेश कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, नेहालपट्टी के सचिव पंकज कुमार, सुनील कुमार, पूर्व सचिव अमित कुमार, आनंद मोनी सिंह, विक्की बाबा, रमेश कुमार सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

9 फरवरी का मुकाबला
मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग का अगला मैच जेएमसीसी और स्टेडियम क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
इन्हें भी पढ़े:
NZ vs AFG T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड से हारा अफगानिस्तान