Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंगेर ने जमुई को हराया

रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंगेर ने जमुई को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंगिका जोन अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे लीग मुकाबले में मंगलवार को मुंगेर ने जमुई को 7 विकेट से पराजित किया।

मैच का टॉस जमुई ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जमुई की टीम ने 44.4 ओवर में 183 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में राज वर्मा ने 8 चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली। कुमार सौरभ ने 24 रन व अनुकूल ने 23 रन बनाए। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में मनीष शर्मा व लक्ष्मण यादव ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिया। आनंद राज देव ने दो विकेट झटका। दिव्यांशु आनंद व मो अशरफ अमीन ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने 33.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना ली। बल्लेबाजी में अभिषेक कुमार ने 12 चौके व एक छक्के की मदद से 79 रन और दिव्यांशु आनंद ने 10 चौके व एक छक्के की मदद से 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। सौरभ ने 4 चौकों की मदद से नाबाद 18 रन बनाए। जमुई जोर से गेंदबाजी में अमन, बादल व ऋषिकेश ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।

मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीसीए पैनल के अंपायर अमित रंजन (मधुबनी) व मनोहर कुमार (खगड़िया) थे। स्कोरर शिवम कुमार, डिजिटल स्कोरर अंकित अमृत राज व सत्यजीत कुमार थे। पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के हिमांशु राय थे। बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे से भागलपुर और जमुई के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीम के खिलाड़ियों को सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 8 रिपोर्टिंग करना है। मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमरेश कुमार, सचिव प्रो मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, डॉ विश्वनाथ, हेड कोच आलोक कुमार, मो मेहताब मेहंदी, कृष्ण कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे, करूण सिंह आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights