Thursday, February 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट वीआईपी क्लब दिल्ली को हरा MP Verma XI ने जीता खिताब

वीआईपी क्लब दिल्ली को हरा MP Verma XI ने जीता खिताब

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

ऑल इंडिया एम पी वर्मा प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एमपी वर्मा इलेवन ने जीत लिया। एमपी वर्मा इलेवन ने वीआईपी क्लब दिल्ली को तीन विकेट से पराजित किया।


पटना के ऊर्जा स्टेडियम में वीआई पी क्लब, दिल्ली और एम पी वर्मा इलेवन, बिहार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीआईपी क्लब, दिल्ली ने 35.2 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवा कर 200 रन बनाए।

एक समय वी आई पी क्लब, दिल्ली की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थीं मगर सचिन कुमार सिंह की शानदार फिरकी में उलझ कर 200 रनों पर सिमट गई। सचिन ने 29 रन देकर 5 जबकि प्रशांत श्रीवास्तव ने 2 विकेट लिए। दिल्ली की ओर से अजय दहिया ने 48 एवं शिवम ने 31 रन बनाए।


आज के समारोह के दौरान आयोजन सचिव आदित्य वर्मा ने शकीबुल गनी को आज के बिहार क्रिकेट का बादशाह करार देते हुए सम्मनित किया और ग्यारह हजार रूपए का इनाम दिया।
बाद में बल्लेबाज़ी करने उतरी एम पी वर्मा इलेवन, बिहार की टीम ने एक टाईट मैच में शकीबुल गनी के 61, हृदयानंद सिंह के 24 और सचिन सिंह के 20 रनों की बदौलत आखिरी ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शनकरनेवाले सचिन सिंह को मैन ऑफ मैच का अवार्ड दो बार के विश्व विजेता टीम के चैंपियन गेंदबाज एस श्रीसंथ ने दिया। मैच के उपरांत होने वाले समारोह में आयोजन सचिव आदित्य वर्मा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना और एस श्रीसंथ को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।

एस श्रीसंथ ने कहा कि आदित्य सर के शहर आकर बहुत खुश हूं और जब भी अदित्य वर्मा सर का हुक्म होगा में बिहार में रहूंगा, वहीं सुरेंद्र खन्ना ने कहा कि एम पी वर्मा टूर्नामेंट बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक क्लास जैसा है जिसमे खेल कर लडके निखर रहे हैं।

एम पी वर्मा इलेवन के कप्तान लखन राजा को चमचमाती ट्रॉफी सुरेंद्र खन्ना और एस श्रीसंथ ने संयुक्त रूप से दिया। मौके पर पूर्व विजी खिलाड़ी जुल्फी शम्स, नीरज वर्मा, ओंकार, अरशद जेन, आलमगीर, ऋषि जी, यासिर,आदिल, आदि उपस्थित थे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights