Thursday, February 12, 2026
Home Uncategorized मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग के मुकाबले 14 फरवरी से

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग के मुकाबले 14 फरवरी से

लालित कर्पूरी स्टेडियम में होगा मैच, फाइनल 18 फरवरी को

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 12 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के लीग चरण के मुकाबले की समाप्ति के बाद सुपर लीग के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी लीग समन्वयक अनिल कुमार ने दी।

सुपर लीग के सभी मुकाबले झंझारपुर स्थित लालित कर्पूरी स्टेडियम में खेले जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार तीन टीमों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर मैच होंगे, जिसके बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी।

सुपर लीग में झंझारपुर क्रिकेट क्लब, नन्हे क्रिकेट अकादमी मधुबनी और नन्हे क्रिकेट अकादमी रेड मधुबनी की टीमें भाग लेंगी। पहला मुकाबला 14 फरवरी को नन्हे क्रिकेट अकादमी मधुबनी और नन्हे क्रिकेट अकादमी रेड मधुबनी के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 15 फरवरी को नन्हे क्रिकेट अकादमी मधुबनी और झंझारपुर क्रिकेट क्लब के बीच होगा, जबकि 16 फरवरी को झंझारपुर क्रिकेट क्लब का सामना नन्हे क्रिकेट अकादमी रेड मधुबनी से होगा।

यह भी पढ़ें : मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में झंझारपुर क्रिकेट क्लब जीता

लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने वाली दो टीमें 18 फरवरी को फाइनल मैच में आमने-सामने होंगी। सभी मैच 50-50 ओवर के होंगे। टीमों को सुबह 8 बजे तक मैदान पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। मैच का पहला सत्र सुबह 8:45 बजे से 12:15 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे से 4:15 बजे तक खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : मेंस टी20 विश्व कप में श्रीलंका की 105 रन की बड़ी जीत

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights