Wednesday, January 21, 2026
Home बिहारअन्य मधेपुरा जिला विद्यालय खेलकूद 10 अक्टूबर से

मधेपुरा जिला विद्यालय खेलकूद 10 अक्टूबर से

तैयारियों की की गई समीक्षा

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा, 8 अक्टूबर। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (बालक/बालिका) अंडर-14, 17, 19 के सफल संचालन की तैयारी को लेकर बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा) सुश्री आम्रपाली कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का संचालन पूरी निष्पक्षता और आचार संहिता का पालन करते हुए किया जाएगा। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बच्चों को स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

बैठक में जिले की विभिन्न खेलों के संयोजक एवं प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने भाग लिया। सुश्री आम्रपाली ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला स्तर पर मंच प्रदान करना है।

खेलों का आयोजन कार्यक्रम

  • एथलेटिक्स, खो-खो और वॉलीबॉल – 10 से 12 अक्टूबर तक संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में।

  • हैंडबॉल – 10 से 11 अक्टूबर तक संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में।

  • रग्बी और कुश्ती – 10 अक्टूबर को संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में।

  • टेबल टेनिस – 10 से 11 अक्टूबर तक बी.पी. मंडल नगर भवन में।

  • फुटबॉल और क्रिकेट – 10 से 12 अक्टूबर तक बी.एन. मंडल स्टेडियम, मधेपुरा में।

  • कबड्डी (बालक/बालिका) – 10 से 12 अक्टूबर तक बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम में।

  • वुशू – 10 से 11 अक्टूबर तक बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम में।

  • ताइक्वांडो और कराटे – 11 अक्टूबर को बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम में।

  • योगा – 13 अक्टूबर को बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम में।

  • शतरंज और बैडमिंटन – 12 से 13 अक्टूबर तक बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम में।

कबड्डी प्रतियोगिता के वजन वर्ग

शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक सह कबड्डी संयोजक अरुण कुमार ने बताया कि

  • अंडर-14 बालक वर्ग – 48 किलोग्राम

  • अंडर-14 बालिका वर्ग – 45 किलोग्राम

  • अंडर-17 बालक वर्ग – 54 किलोग्राम

  • अंडर-17 बालिका वर्ग – 50 किलोग्राम

  • अंडर-19 बालक वर्ग – 65 किलोग्राम

  • अंडर-19 बालिका वर्ग – 59 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

बैठक में विनय कुमार सिंह, रत्नेश कुमार, दिलीप कुमार, दुर्गानंद प्रसाद, मनोज कुमार, रितेश रंजन, अमित कुमार आनंद, बालकृष्ण कुमार, राकेश रंजन, मिथेलेश राणा, लूसी कुमारी, प्रेमलता कुमारी, रमेश कुमार, निशु कुमार सिन्हा, सुगंध कुमार सहित कई शिक्षक एवं खेल संयोजक उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights