Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट सहरसा जिला क्रिकेट लीग में कोसी स्मैशर्स ब्वॉयज की टीम विजयी

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में कोसी स्मैशर्स ब्वॉयज की टीम विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
सहरसा जिला क्रिकेट लीग

सहरसा। सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज पहला सेमीफाइनल मैच में इस कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज ने टाऊन क्रिकेट क्लब को 7 रनों से पराजित किया।

कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज के कप्तान ज्योतिष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज ने गौरव शांडिल्य के 46 रन (50 बॉल), मनीष के 31 रन (35 बॉल), ज्योतिष के 27 रन (22 बॉल), सौरव के 16 रन (11 बॉल) की सहायता से 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाया। टाऊन क्रिकेट क्लब की ओर से कृष्ण मोहन सिंह ने 5 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट, साकिर ने 5 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट,आकाश ने 1 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

जवाब में टाऊन क्रिकेट क्लब ने रोहित राज के 56 रन (43 बॉल), मो साहिल राज के 34 रन (47 बॉल),फैजान के 19 रन (13 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज की ओर से रितेश ने 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट,मुरारी आनंद ने 5 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट,गौरव सांडिल्य ने 5 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

आज के मैच के अंपायर बीसीए पैनल के मनोहर कुमार एवं मनोज कुमार थे जबकि स्कोरर अभीमन,प्रवेश,प्रिंस थे। आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनिता कुमारी, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा विश्वनाथ कुमार,नसीम आलम, सुमित कुमार विश्वास, सुनील कुमार गुप्ता, कौशल मिश्रा, प्रशांत सागर, राजा राम,राजू जी,मनीष कुमार इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अनंत,अंशु,दीपक,प्रिंस, अंकित,बबलू,सोनू,रौशन,प्रवेश,हर्ष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights